एक्सप्लोरर

गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल

गुजरात के भरूच में शुक्रवार रात केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट के चलते पांच मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि इतने ही मजदूर घायल बताए जा रहे हैं. मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी.

गुजरात के भरूच जिले में शुक्रवार रात उस समय हडकंप मच गया, जब यहां केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. जिसमें पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी. इसके बाद फैक्ट्री में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

अधिकारियों ने बताया कि वागरा तालुका के सायखा जीआईडीसी क्षेत्र में स्थित सिंजील फार्माकेम में शुक्रवार रात करीब 10 बजे हाइड्रोजनीकरण की प्रक्रिया के दौरान विस्फोट हुआ और इसके बाद मेथिलीन डाइक्लोराइड (एमडीसी) गैस का रिसाव भी हुआ.

यह भी पढ़ें: गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई

एक साल पहले शुरू हुई थी फैक्ट्री 

भरूच की उप-मंडल मजिस्ट्रेट मनीषा मनानी ने बताया कि सायखा में सिंजील फार्माकेम की स्थापना केवल एक साल पहले हुई थी. यह कंपनी दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उत्पाद बनाती है. उन्होंने कहा कि संदेह है कि विस्फोट हाइड्रोजनीकरण की प्रक्रिया के दौरान हुआ. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि रिएक्टर टैंक फट गया और मशीनों के कलपुर्जे परिसर में दूर-दूर तक बिखर गए.

पांच मजदूरों की मौत की पुष्टि 

पुलिस अधीक्षक अक्षयराज मकवाणा ने बताया कि विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अमोद के जयदीप महेशभाई पटेल और भाविक दिलीपकुमार वसावा, गिर सोमनाथ जिले में तलाला के वृंद तलाविया तथा उत्तर प्रदेश के अनिकेत हरिलाल गौतम और अर्जुनकुमार रामसिंह गौतम के रूप में हुई है.

मकवाणा ने बताया कि घायलों में पवनकुमार रामसिंह गौतम, मौसमकुमार रामसेवक यादव, शिवदयाल रामअवतार यादव, प्रतीक प्रवीण प्रजापति और प्रियांशु बहादुरलाल शामिल हैं. ये बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और उनका उपचार किया जा रहा है.

गैस के रिसाव से हुआ हादसा 

औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय (डीआईएसएच) के एक अधिकारी ने बताया कि हाइड्रोजनीकरण की प्रक्रिया के दौरान हुए विस्फोट के कारण मेथिलीन डाइक्लोराइड (एमडीसी) गैस का रिसाव हुआ. गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, डीआईएसएच और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget