एक्सप्लोरर

जेडीयू में शामिल हुए लालू यादव के समधी चंद्रिका राय, ये नेता भी नीतीश के साथ आए

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने आरजेडी के बेस वोट बैंक मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंध लगा दी है. चंद्रिका राय काफी समय से आरजेडी से नाराज चल रहे थे.

पटना: लालू यादव के समधी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय के बेटे चंद्रिका राय जेडीयू में शामिल हो गए हैं. इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री राम लखन सिंह यादव के पौत्र जयवर्धन यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री एमए फातमी के बेटे फ़राज़ फातमी भी जेडीयू में शामिल हुए. विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने आरजेडी के बेस वोट बैंक मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंध लगा दी है.

बता दें कि चंद्रिका राय का आरजेडी से बहुत पहले ही मोहभंग हो गया था. चन्द्रिका राय छह बार सारण जिले के परसा विधानसभा सीट से आरजेडी के विधायक रह चुके हैं. पुरानी मित्रता के चलते लालू यादव ने अपने पुत्र तेजप्रताप यादव का विवाह चन्द्रिका राय की पुत्री ऐश्वर्या राय से किया. शादी के कुछ महीने बाद ही अनबन की खबरें आने लगीं. मामला कोर्ट में चलने लगा.

चंद्रिका राय की नाराजगी आरजेडी से तब और बढ़ गई जब लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई. दरअसल, पिछले लोकसभा चुनाव में चंद्रिका राय सारण सीट से आरजेडी के उम्मीदवार थे. लेकिन इस सीट पर लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने लालू-राबड़ी मोर्चा के तहत उनके खिलाफ उम्मीदवार उतार दिया था. इतना ही नहीं तेजप्रताप यादव ने लोगों से ये भी अपील की थी कि वे चंद्रिका राय को वोट न करें. तेज प्रताप यादव के इस कदम को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई. कई मौके पर चंद्रिका राय ने इसको लेकर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की थी.

चंद्रिका राय ये भी दावा कर चुके हैं कि बिहार में नीतीश कुमार की ही सरकार बनेगी. वे नीतीश कुमार के काम की तारीफ कर चुके हैं. चंद्रिका राय के मुताबिक, सीएम नीतीश के काम की वजह से बिहार आगे बढ़ा है.

जीतन राम मांझी ने महागठबंधन से किया किनारा, NDA में शामिल होने की बढ़ी संभावनाएं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget