एक्सप्लोरर

Raghopur Bridge: 9 साल और दो सरकारों बाद, राघोपुर को मिला नया पुल, CM नीतीश कुमार आज करेंगे उद्घाटन

Raghopur Bridge News: राघोपुर के लिए बना 9.76 किलोमीटर लंबा सिक्स लेन पुल तैयार है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को इसका उद्घाटन करेंगे. अब राघोपुर सीधे पटना और बिदुपुर से जुड़ जाएगा.

Bihar Raghopur bridge: बिहार के राघोपुर के लिए आज (23 जून) एक ऐतिहासिक दिन है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना के कच्ची दरगाह से राघोपुर होते हुए बिदुपुर तक जाने वाले 9.76 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन पुल का उद्घाटन करेंगे. यह पुल राघोपुर के दियारा क्षेत्र के लिए बनाया गया है, जो सालों से आवागमन की समस्याओं से जूझ रहे थे. पहले चरण में यह पुल राघोपुर तक शुरू होगा. अगले 3 महीनों में बिदुपुर तक का काम  पूरा हो जाएगा.

गंगा के बीच एक टापू जैसा इलाका

राघोपुर, गंगा नदी के बीच एक टापू जैसा क्षेत्र है. जहां 70 प्रतिशत से ज्यादा आबादी दियारा में रहती है. यहां के लोग आने जाने के लिए नाव पर ही निर्भर रहे हैं. साल 1993 में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पीपा पुल की सौगात दी थी, लेकिन यह केवल 6 महीने तक ही उपयोगी रहता था. गंगा का जलस्तर बढ़ने पर नाव ही एकमात्र सहारा थी. पक्के पुल की मांग को लेकर 2010 में राघोपुर वासियों ने राबड़ी देवी को हराकर स्थानीय नेता सतीश कुमार को चुना था.

पुल बनने में लगा 9 साल का समय

सतीश कुमार की मांग पर नीतीश कुमार ने 2015 में इस पुल के निर्माण को मंजूरी दी. अगस्त 2015 में शिलान्यास हुआ और नवंबर 2015 में महागठबंधन सरकार बनने के बाद तेजस्वी यादव ने राघोपुर में एक बड़े कार्यक्रम में इसकी शुरुआत की.

करीब 9 साल बाद, आज यह सपना साकार हो रहा है. यह 19 किलोमीटर की सड़क परियोजना है, जिसमें 9.76 किलोमीटर का एक्स्ट्रा डोज़्ड केबल स्टे ब्रिज शामिल है. इसकी चौड़ाई 32 मीटर है और इसे 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है.

क्षेत्र का होगा आर्थिक विकास

इस पुल के निर्माण में एशियन डेवलपमेंट बैंक से 3,000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया है. वहीं राज्य सरकार के 2,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. यह पुल न केवल राघोपुर, बल्कि पटना, बिदुपुर और वैशाली को जोड़ेगा, जिससे क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
कच्छ: कबाड़ के बाड़े में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
कच्छ: कबाड़ के बाड़े में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget