एक्सप्लोरर

'अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री नहीं बनाऊंगा तो क्या...', आखिर लालू यादव के इस पुराने बयान को क्यों याद करने लगे PK?

Prashant Kishor: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू यादव कब अध्यक्ष नहीं थे? यह उनके परिवार की पार्टी है, वे अध्यक्ष ही रहेंगे. उन्होंने नीतीश कुमार भी हमला बोला.

Prashant Kishor News: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) इन दिनों 'बिहार बदलाव यात्रा' पर हैं, इस दौरान रविवार को वो सासाराम पहुंचे, जहां उन्होंने लालू यादव और नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने लालू यादव के एक पुराने बयान की याद दिलाते हुए कहा कि उनकी मानसिकता से पूरा बिहार वाकिफ है.
 
प्रशांत किशोर का लालू यादव पर हमला
 
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "लालू जी कब अध्यक्ष नहीं थे? यह उनके परिवार की पार्टी है, वे अध्यक्ष ही रहेंगे. किसी ने लालू यादव से पूछा कि उन्होंने राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री क्यों बनाया? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि अगर मैं अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री नहीं बनाऊंगा तो क्या तुम्हारी पत्नी को बनाऊंगा? लालू यादव की मानसिकता से पूरा बिहार वाकिफ है."
 
वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जरिए पेंशन राशि में बढ़ोतरी करने की घोषणा पर उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार ने इसे 1100 नहीं किया है, यह जनता का दबाव है कि जो 400 रुपये मिल रहे थे, वह अब 1100 हो गए हैं, लेकिन 1100 से काम नहीं चलेगा, छठ के बाद सभी को 2000 मिलना चाहिए."
 
संपूर्ण व्यवस्था परिवर्तन की बात करते हैं पीके
 
दरअसल प्रशांत किशोर का कहना है कि जन सुराज का गठन एक करोड़ लोगों की भागीदारी से हुआ है और हर महीने तीन से चार लाख लोग 10 रुपये सदस्यता शुल्क देकर इससे जुड़ रहे हैं. 20 मई 2025 को जेपी की जन्मभूमि सिताब दियारा से ‘बिहार बदलाव यात्रा’ की शुरुआत हुई, जिसका उद्देश्य है संपूर्ण व्यवस्था परिवर्तन और जनता को इस अभियान से जोड़ना. पीके का कहना है कि उनकी पार्टी लोगों के लिए नया विकल्प है. यही वजह है कि वो लगातार एनडीए और महागठबंधन के तमाम घटक दलों पर हमला बोलते हैं.
 

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
बिहार में सड़कों पर उतरे CDPO, मंत्री के आवास का किया घेराव
बिहार में सड़कों पर उतरे CDPO, मंत्री के आवास का किया घेराव
CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget