एक्सप्लोरर

बिहार: सीएम नीतीश के उद्घाटन के बाद बंगरा घाट पुल का अप्रोच रोड टूटा, तेजस्वी ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

पुल के अप्रोच रोड टूटने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. इससे पहले जुलाई में गोपालगंज का सत्तरघाट पुल उद्घाटन के एक महीने बाद टूट गया था.

पटना: उद्धाटन के कुछ देर बाद बिहार के गोपालगंज का बंगरा घाट महासेतु पुल का अप्रोच पथ टूट गया. आज बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस पुल का उद्धाटन किया था. इसको लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 12 दिन पहले भी यही रास्ता ढह गया था. अगर इसमें किसी की जान चली जाती तो? कोई पुल उद्घाटन के दिन तो कोई उद्घाटन के पहले और कोई उद्घाटन के 29 दिन बाद टूट जाता है.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, “नीतीश कुमार ने वर्षों से 509 करोड़ की लागत से बन रहे बंगरा घाट पुल का अभी आनन-फानन में उद्घाटन कर दिया लेकिन पुल की अप्रोच पथ टूटी हुई है. टूटे हुए पुलों, पथों और बांधों के उद्घाटन की इन्हें इतनी जल्दी क्यों है? उद्घाटन से पहले ही पथ टूटना इनके काले भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है?”

इसके साथ ही आरजेडी नेता ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, “वीडियो में देखिए. पटना में बैठकर 509 करोड़ की लागत के जिस पुल का अभी नीतीश कुमार जी उद्घाटन कर रहे है उसका पहुंच पथ वास्तविक लोकेशन पर धंस रहा है. अब इससे ज़्यादा भ्रष्टाचार का बड़ा सबूत क्या होगा? कोई पुल उद्घाटन के दिन, कोई उद्घाटन के पहले और कोई उद्घाटन के 29 दिन बाद टूट जाता है.’’

तेजस्वी यादव ने एक के बाद एक ट्वीट किए. अपने एक और ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘’इसे त्रासदी कहे या विडंबना. 509 करोड़ के इसी जर्जर पथ सह पुल का आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया है. करोड़ों बिहारवासियों को इतिहास के बासी पन्नों में उलझा उनका वर्तमान और भविष्य ख़राब कर चुके नैतिक, सामाजिक और आर्थिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह इस पर कुछ नहीं बोलेंगे.’’

बता दें कि इससे पहले जुलाई में गोपालगंज का ही सत्तरघाट पुल उद्घाटन के एक महीने बाद टूट गया था. इस पुल की लागत 264 करोड़ रुपये थी और ये आठ साल में बनकर तैयार हुआ था. इसको लेकर भी विपक्ष ने सीएम पर निशाना साधा था.

सुशांत केस: बिहार के DGP का दावा- मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस की जांच टीम पर दर्ज किया है केस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
TRE-4 से पहले STET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, इस दिन से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
TRE-4 से पहले STET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, इस दिन से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget