एक्सप्लोरर

कौशांबी: पति ने की प्रेमी की हत्या, जेल जाने पर महिला ने कर ली खुदकुशी

यूपी के कौशांबी में एक महिला ने प्रेमी की हत्या और हत्या के आरोप में पति के जेल जाने से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

कौशांबी: यूपी के कौशांबी में एक महिला ने प्रेमी की हत्या और हत्या के आरोप में पति के जेल जाने से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दरअसल, महिला का मृतक युवक से अवैध संबंध था. इसकी जानकारी जब महिला के पति को हुई तो वह विरोध करने लगा. इस बात को लेकर मियां-बीवी के बीच विवाद होने लगा. हफ्ते भर पहले मृतक महिला अपने मायके चली गई. उसके पति का आरोप था कि प्रेमी उससे मिलने मायके जाने लगा. इस बात की जानकारी जब महिला के पति को हुई तो आग बबूला हो गया और महिला के प्रेमी को मौत की नींद सुलाने की योजना बना ली.
योजना के तहत हत्या
योजना के तहत मंगलवार की शाम 7 बजे पति ने पत्नी के प्रेमी को फोन कर भरवारी के नैतारा तालाब के पास सूनसान जगह पर बुलाया और उसके सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी. रात को पुलिस ने दबिश देकर मृत महिला के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्रेमी की हत्या और प्रेमी की हत्या के आरोप में पति के जेल जाने की जानकारी महिला को हुई तो वह काफी गुमशुम रहने लगी. जिसके बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं आरोपी पति ने भी अपना जुर्म मान लिया है.
5 साल पहले हुई थी शादी
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावा गांव की हुस्ना बानो की शादी 5 साल पहले कोखराज थाना क्षेत्र के चक चमरूपुर गांव के अब्दुल सगीर के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही अब्दुल रोजगार के सिलसिले में बाहर चला गया. इस दौरान उसकी बीवी हुस्ना बानो का संबंध पड़ोसी गांव मारूफपुर के ट्रक ड्राइवर वसीम के साथ हो गया.
वसीम के प्यार में पागल हुस्ना उससे बात ही नहीं करती थी, बल्कि परिजनों से निगाहें बचाकर चोरी चुपके मिला भी करती थी. महिला के पति के मुताबिक पत्नी का अवैध संबंध उससे हो गया था. ऐसे में वसीम महिला के घर भी आने-जाने लगा. तकरीबन एक महीने पहले अब्दुल बाहर से वापस घर आया तो मोहल्ले के लोगों को महिला के अवैध संबंधों की जानकारी मिली, जिससे दोनों के बीच विवाद होने लगा. हफ्ते भर पहले हुस्ना बानो से विवाद करने के बाद अपने मायके चली गई. उसके पति का आरोप है कि इस बीच उसका प्रेमी वसीम ससुराल में भी मिलने जाने लगा. इससे वह क्रोधित हो उठा और वसीम को मौत की नींद सुलाने की योजना बना डाली.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
Varanasi Weather: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
दिल्ली के GTB अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप, मरीज पर गिरा सीलिंग फैन; कुछ घंटे बाद मौत
दिल्ली के GTB अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप, मरीज पर गिरा सीलिंग फैन; कुछ घंटे बाद मौत
'दिल्ली में नहीं होगा कोई मार्च!' संसद से 3km पहले ही रोक दिए जाएंगे CJP प्रोटेस्टर्स, लगाए गए बैरिकेड्स
'दिल्ली में नहीं होगा कोई मार्च!' संसद से 3km पहले ही रोक दिए जाएंगे CJP प्रोटेस्टर्स, लगाए गए बैरिकेड्स

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget