एक्सप्लोरर

कोरोना के बढ़ते मामलों पर हाईकोर्ट चिंतित, लोगों से मास्क-सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की अपील की

यूपी में क्वारंटीन सेंटर और अस्पतालों की दुर्दशा को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने सरकार को संक्रमण रोकने के लिये दिशा-निर्देश दिये. यही नहीं, लोगों से नियमों का पालन करने की अपील भी की.

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाया है. हाईकोर्ट ने आम जनता से अपील की है कि वे मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. कोर्ट ने चिंता जाहिक करते हुये चार वार्ड पर एक एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त करने का निर्देश दिया है. प्रदेश के मुख्य सचिव ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है. जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अजित कुमार की खंडपीठ ने क्वारंटीन सेन्टर और अस्पतालों की दशा सुधारने के लिए दायर की गई जनहित याचिका की सुनवाई की.

कोर्ट ने राज्य सरकार को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा अदालत ने कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाने की योजना का ब्लू प्रिंट तैयार कर पेश करने का निर्देश दिया. कोर्ट ने जरूरी सेवाओं को अनिवार्य रूप से लागू किया जाये.

सभासदों का कार्यों का निरिक्षण अदालत ने प्रयागराज के 80 वार्डों के सभासदों के प्रयासों और लोगों के सहयोग का निरिक्षण करने का भी निर्देश दिया. कोर्ट ने रिपोर्ट पेश करने के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को 4 वार्ड पर एक एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त करने का निर्देश दिया. प्रशासन को सौ से अधिक लोगों की भीड़ वाले एरिया में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश भी दिया.

हाईकोर्ट ने सीसीटीवी कैमरे की निगरानी जोनल अधिकारी को सौंपने का निर्देश दिया. कोर्ट ने कहा कि एसएसपी लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें. कोर्ट ने प्रयागराज स्थित कटरा के सभासद अजय यादव के कोविड को लेकर कार्यों की तारीफ भी की.

न्यायालय परिसर में वकील मास्क पहनें हाईकोर्ट ने कोविड-19 महामारी को लेकर चिंता जताते हुये वकीलों से कहा है कि वे न्यायालय परिसर में मास्क पहनकर आयें और पहने रहें. कोर्ट ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, डीएम प्रयागराज, नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज से आदेश के अनुपालन की रिपोर्ट मांगी. अब इस पर अगली सुनवाई 7 सितम्बर को होगी.

ये भी पढ़ें.

प्रयागराज: कोरोना हॉस्पिटल में मेडिकल स्टाफ की वसूली का वीडियो आया सामने, मचा कोहराम

कम्युनिटी ट्रांसमिशन का पता लगाने आगरा में शुरू होगा सीरो सर्वे, 10 टीमें तैयार की गईं

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में MP की लड़की से रेप का आरोप, धर्म परिवर्तन का दबाव
हरिद्वार में MP की लड़की से रेप का आरोप, धर्म परिवर्तन का दबाव
पंजाब: LPU में 10 दिन तक नहीं होगी पढ़ाई, प्रोटेस्ट के बीच मिड-टर्म एग्जाम भी स्थगित
पंजाब: LPU में 10 दिन तक नहीं होगी पढ़ाई, प्रोटेस्ट के बीच मिड-टर्म एग्जाम भी स्थगित
RCA चुनाव में क्रिकेट से ज्यादा सियासी परिवारों की चर्चा, 5 दावेदार मैदान में
RCA चुनाव में क्रिकेट से ज्यादा सियासी परिवारों की चर्चा, 5 दावेदार मैदान में
महोबा में 48 घंटे की बारिश के बाद तबाही, 2 की मौत; दर्जनों मकान ढहे
महोबा में 48 घंटे की बारिश के बाद तबाही, 2 की मौत; दर्जनों मकान ढहे

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
'मुझे शर्म आती है...', चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा
'मुझे शर्म आती है...', चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा
हल्के में ले लिया, इजरायली आर्मी की चूक! हमास की वॉर्निंग नजअंदाज करने पर मची थी तबाही
हल्के में ले लिया, इजरायली आर्मी की चूक! हमास की वॉर्निंग नजअंदाज करने पर मची थी तबाही
विराट और गिल ने मिलकर तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में रचा इतिहास
विराट और गिल ने मिलकर तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में रचा इतिहास
'द वन' का ओपनिंग वीकेंड पर गदर, 'हैवान' से 'पेद्दी' तक साल की 26 फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को दी मात
'द वन' ने ओपनिंग वीकेंड पर काटा गदर, साल की 26 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
यह है दुनिया का सबसे ठंडा गांव, जानें यहां कैसे रहते हैं लोग?
यह है दुनिया का सबसे ठंडा गांव, जानें यहां कैसे रहते हैं लोग?
IGNOU में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स
IGNOU में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स
Embed widget