एक्सप्लोरर

फ्लिंटॉफ ने दी थी युवराज को 'गला काटने' की धमकी, इसके बाद 'सिक्सर किंग' ने जड़े 6 छक्के

युवराज सिंह ने बताया है कि फ्लिंटॉफ के साथ हुई बहस के बाद उन्हें गुस्सा आ गया था. इस मैच के बाद युवराज को 'सिक्सर किंग' के नाम से जाना जाने लगा.

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रहे युवराज सिंह को क्रिकेट के मैदान पर सिक्सर किंग के नाम से जाना जाता है. युवराज सिंह को सिक्सर किंग का नाम पहले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाने के बाद मिला. युवराज ने खुलासा किया है कि फ्लिंटॉफ की धमकी के बाद उन्होंने अगले ओवर में 6 छक्के जड़े.

युवराज ने कहा, ''मेरे दिमाग में 6 छक्के लगाने की बात नहीं थी. लेकिन फ्लिटॉफ के साथ हुई झड़प की वजह से मुझे गुस्सा आ गया. मैंने फ्लिंटॉफ के ओवर में दो चौके लगाए जो उन्हें पसंद नहीं आए. ओवर खत्म होने के बाद फ्लिंटॉफ ने उन शॉट्स को घटिया करार दिया. फ्लिंटॉफ यहीं नहीं रूके और उन्होंने कह दिया कि वो मेरा गला काट देंगे.''

युवराज ने आगे कहा, ''फ्लिंटॉफ की इस धमकी के बाद मैंने कहा तुम देखो मेरे हाथ में यह बल्ला है. तुम जानते हो इस बल्ले के साथ मैं तुम्हें कहां मार सकता हूं. इसके बाद अंपायर ने बीच में दखल दिया और मैंने तय कर लिया कि अब हर गेंद को सिर्फ बाउंड्री के बाहर भेजना है. मेरी किस्मत अच्छी रही उस दिन में ऐसे कर भी पाया.''

सबसे तेज फिफ्टी जड़ी

2007 में खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में युवराज सिंह ने 19वें ओवर की सभी 6 गेंदों पर छक्के जड़े. इसके साथ ही ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट में युवराज सिंह एक ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने थे. युवराज ने कहा, ''मुझे नहीं पता पहला छक्का कैसे लगा. दूसरी और तीसरी गेंद पर मैंने अच्छे शॉट लगाए.''

बता दें कि उस मैच में युवराज सिंह ने महज 12 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी जो कि इस फॉर्मेट में सबसे तेज अर्धशतक है. युवराज की बदौलत इंडिया ने मैच में 218 रन की चुनौती इंग्लैंड के सामने रखी और 18 रन से जीत दर्ज की.

विराट कोहली के वायरल वीडियो पर चहल की मांग- भाभी ये बात बोलो शायद आपकी सुन लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget