एक्सप्लोरर

युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, कहा- मैंने कभी हार नहीं मानी

युवराज सिंह ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच साल 30 अक्टूबर 2000 में केन्या के खिलाफ खेला था और अपना आखिरी मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ 30 जून 2017 में खेला था.

मुंबई: 2011 विश्व कप के हीरो रहे युवराज सिंह आज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. इस दौरान अपने भाषण में युवराज सिंह ने कहा कि मैंने जिंदगी में कभी हार नहीं मानी. युवराज ने आज दोपहर मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने संन्यास का एलान किया है. युवराज ने अपना आखिरी मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ 30 जून 2017 में खेला था.

क्रिकेट के किस फॉर्मेट में बनाए कितने रन?

बता दें कि युवराज सिंह भारत के लिए अबतक 40 टेस्ट, 308 वनडे और 58 टी-20 मैच खेल चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में 33.92 की औसत से युवराज ने 1900 रन बनाए हैं. वहीं वनडे फॉर्मेट में युवराज के नाम 8701 रन दर्ज हैं. टी-20 क्रिकेट में युवराज सिंह ने 1177 रन बनाए हैं.

वर्ल्ड कप 2019: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया, 117 रन बनाने वाले शिखर धवन बने ‘मैन ऑफ द मैच’

20-20 विश्व कप में लगाए थे 6 गेंदों में 6 छक्के

युवराज सिंह ने 20-20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों में लगातार 6 छक्के मारकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था. इसके साथ ही 20-20 में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम है.

वर्ल्ड कप 2011 में मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट चुने गए थे युवराज

युवराज सिंह को वर्ल्ड कप 2011 में अहम भूमिका निभाने में मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया था. आईपीएल की बात करें तो युवराज सिंह किंग्स इलेवन पंजाब, पुणे वॉरियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस से खेल चुके हैं.

ट्वेंटी-20 लीग में फ्रीलांस कैरियर बनाना चाहते हैं युवराज

कहा जा रहा है कि युवराज आईसीसी से मान्यता प्राप्त विदेशी ट्वेंटी-20 लीग में फ्रीलांस कैरियर बनाना चाहते हैं. बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक युवराज जल्द ही इंटरनेशनल और फर्स्ट क्लास से रिटायर हो सकते हैं. वहीं आनेवाले समय में वो GT20 (कनाडा), यूरो टी20 स्लैम (आयरलैंड) और हॉलैंड में टी20 लीग खेल सकते हैं क्योंकि उन्हें यहां से ऑफर आ चुके हैं.

2000 में केन्या के खिलाफ खेला था पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच

युवराज सिंह ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच साल 30 अक्टूबर 2000 में केन्या के खिलाफ खेला था. वहीं उन्हें पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच 16 अक्टूबर 2003 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. युवराज ने आखिरी टेस्ट मैच पांच दिसंबर 2012 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 की सबसे महंगी टॉप-5 प्लेयर, विदेशी खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात
WPL Auction 2027 की सबसे महंगी टॉप-5 प्लेयर, विदेशी खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग
शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget