एक्सप्लोरर

आखिर क्यों रणजी छोड़ एनसीए में ट्रेनिंग कर रहे हैं युवराज सिंह

भारत के अनुभवी क्रिकेटर युवराज सिंह का रणजी ट्राफी मैच नहीं खेलकर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिटनेस ट्रेनिंग करने का फैसला बीसीसीआई के अधिकारियों के एक वर्ग को पसंद नहीं आ रहा है.

नागपुर: भारत के अनुभवी क्रिकेटर युवराज सिंह का रणजी ट्राफी मैच नहीं खेलकर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिटनेस ट्रेनिंग करने का फैसला बीसीसीआई के अधिकारियों के एक वर्ग को पसंद नहीं आ रहा है. युवराज अभी तक पंजाब के पांच में से चार रणजी मैचों में नहीं खेले हैं. वह विदर्भ के खिलाफ सिर्फ एक मैच में खेले हैं जिसमें उन्होंने 20 और 42 रन बनाये हैं. बीसीसीआई के कुछ अधिकारी अब राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में उनकी मौजूदगी पर सवाल उठा रहे हैं क्योंकि उन्होंने अभी किसी तरह की चोट के बारे में नहीं बताया है. पता चला है कि युवराज यो यो फिटनेस टेस्ट को पास करने के लिये बेताब हैं जिसमें पहले वह असफल हो गये थे लेकिन ऐसा प्रतिस्पर्धी मैचों में नहीं खेलकर हो रहा है. भारतीय टीम में वापसी भी युवराज के लिये जरूरी है क्योंकि उनके आईपीएल नीलामी पूल में वापसी की उम्मीद है और फ्रेंचाइजी टीमों के लिये भारतीय टीम से बाहर चल रहे खिलाड़ी को लेना पहला विकल्प नहीं होता. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है कि युवराज रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं लेकिन हमें पता चला है कि वह यो यो टेस्ट पास करने के लिये विशेष फिटनेस ट्रेनिंग कर रहे हैं. लेकिन रणजी ट्राफी छोड़ना अच्छी चीज है या नहीं, इस पर युवराज को फैसला करना होगा. ’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘क्या इसका मतलब है कि अगर वह 16.1 (भारतीय टीम प्रबंधन द्वारा निर्धारित फिटनेस मानक) को हासिल कर लेते हैं और उनके खाते में कोई रन नहीं होते हैं तो क्या उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिये चुना जायेगा? ’’ हालांकि युवराज से इस मामले पर बातचीत नहीं की जा सकी है. बीसीसीआई अधिकारी ने साथ ही कहा, ‘‘हमने सुना है कि युवराज ने पंजाब टीम प्रबंधन को बताया है कि उन्हें भारतीय टीम ने फिटनेस टेस्ट कराने को कहा है जबकि चयनकर्ताओं ने हमेशा ही रणजी ट्राफी के प्रदर्शन पर जोर दिया है. ईशांत शर्मा को देखिये. वह भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं लेकिन उन्हें कोलकता टेस्ट से एक दिन पहले ही रिलीज कर दिया ताकि वह महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्राफी मैच खेल सकें.’’ अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद को इस फैसले में भरोसे में लिया गया है या नहीं जो मैच खेलने को तरजीह देने की वकालत करते हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: आज गदर मचाने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी… जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20, कहां देखें लाइव
आज गदर मचाने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी… जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20, कहां देखें लाइव
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
FIFA World Cup ट्रॉफी का सपना फिर टूटा… नम आंखों के साथ खत्म हुआ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सफर, संन्यास पर दे दिया बड़ा बयान
FIFA World Cup ट्रॉफी का सपना फिर टूटा… नम आंखों के साथ खत्म हुआ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सफर, संन्यास पर दे दिया बड़ा बयान
ZIM VS BAN: सारी दुनिया देखती रह गई, जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को रोमांचक मैच में हराया, जानिए क्या-क्या हुआ
ZIM VS BAN: सारी दुनिया देखती रह गई, जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को रोमांचक मैच में हराया, जानिए क्या-क्या हुआ

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले से लेकर चंपत राय के इस्तीफे तक क्या-क्या हुआ? जानें- पूरी टाइमलाइन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले से लेकर चंपत राय के इस्तीफे तक क्या-क्या हुआ? जानें- पूरी टाइमलाइन
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget