एक्सप्लोरर

India vs Afghanistan: शमी की हैट्रिक से जीता भारत, 11 रनों से अफगानिस्तान को दी शिकस्त

भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्वकप में विजय क्रम जारी रखते हुए अफगानिस्तान को 11 रनों से हरा दिया है. मैच के आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी ने शानदार हैट्रिक लिया.

India vs Afghanistan: रोज बाउल मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे विश्वकप के मैच में भारत ने जीत दर्ज कर ली है. टीम इंडिया ने जीत का सिलसिला बरकरार रखते हुए अफगानिस्तान को 11 रनों से शिकस्त दी है. भारत की तरफ से दिए गए 225 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने कड़ी टक्कर दी लेकिन वह मैच जीतने में कामयाब नहीं हो पाई. अफगानिस्तान की टीम 49.5 ओवर में 213 रनों पर ऑल-आउट हो गई. भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा चार विकेट लिए. उन्होंने मैच के आखिरी ओवर में हैट्रिक ली.

भारत ने जीता टॉस

मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के सामने 225 रनों का टारगेट रखा है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के दोनों ओपनर्स जल्दी ही आउट हो गए, जिसके बाद कप्तान ने मोर्चा संभाला और इस वर्ल्ड कप की लगातार तीसरी फिफ्टी ठोकी. हालांकि, भारतीय पारी में सभी बल्लेबाज अफगानिस्तानी स्पिन से जूझते नजर आए.

कोहली के अलावा टीम इंडिया की तरफ से केदार जाधव ने बेहतरीन 52 रन बनाए. इसके अलावा सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने भी 30 रनों का योगदान दिया. इन तीनों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित नहीं कर पाया और भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 224 पर रन बनाए. अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद नबी और गुलबदीन नैब ने दो-दो और राशिद खान, रहमत शाह और मुजीब उर रहमान ने एक-एक विकेट लिए.

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने इस मैच में कई अच्छी साझेदारी की लेकिन जीत तक टीम को नहीं ले जा पाए.अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद नबी ने सर्वाधिक 52 रन बनाए. उनके अलावा रहमत शाह ने 36 रनों का योगदान दिया लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए और अफगानिस्तान की हार हुई. भारत की तरफ से शमी ने चार और हार्दिक, बुमराह और चहल ने दो-दो विकेट लिए.

भारत ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है. अब भारत का अगला मुकाबला 27 को वेस्टइंडीज से और 30 जून को इंग्लैंड से को होगा.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20I Live Score: 9:15 पर शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी20, 9 बजे टॉस; जानिए ताजा अपडेट
LIVE: 9:15 पर शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी20, 9 बजे टॉस; जानिए ताजा अपडेट
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
अगर रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, फिर किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
अगर रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, फिर किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget