एक्सप्लोरर

Wimbledon 2022: 54 साल में 1500 गुना बढ़ गई विंबलडन की प्राइज मनी, इस बार बटेंगे कुल 385 करोड़ रुपये

Wimbledon: साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम में इस बार कुल 385 करोड़ रुपये प्राइज मनी दी जाएगी. पुरुष और महिला सिंगल्स के विजेता खिलाड़ियों को 19-19 करोड़ मिलेंगे.

Wimbledon 2022 Prize Money: यूं तो विंबलडन (Wimbledon) का इतिहास 145 साल पुराना है. लेकिन इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों और विजेताओं को प्राइज मनी (Prize Money) दिए जाने का रिकॉर्ड महज 54 साल पुराना है. विंबलडन की आधिकारिक वेबसाइड पर 1968 से टेनिस के इस प्रसिद्ध टूर्नामेंट में प्राइज मनी दिए जाने का डेटा है. उस साल इस टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी 25 लाख रुपये थी जो आज की प्राइज मनी से 1500 गुना कम थी. इस बार विंबलडन की अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों के लिए कुल 385 करोड़ रुपये प्राइज मनी रखी गई है.

पुरुष और महिला सिंगल्स के विजेताओं को मिलेंगे 19-19 करोड़
विंबलडन 2022 में पुरुष और महिला सिंगल्स जीतने वाले खिलाड़ियों को 19-19 करोड़ रुपये प्राइज मनी दी जाएगी. 54 साल पहले देखें तो पुरुषों को इस टूर्नामेंट में 1.90 लाख प्राइज मनी मिलती थी जबकि महिलाओं के लिए यह 71 हजार थी. यानी इन 54 सालों में पुरुषों की प्राइज मनी में 1000 गुना और महिलाओं की प्राइज मनी में करीब 2700 गुना इजाफा हुआ है.

डबल्स इवेंट के विनर्स के हिस्से 5-5 करोड़
इस बार विंबलडन में महिला और पुरुष डबल्स इवेंट के चैंपियन खिलाड़ियों के हिस्से 5-5 करोड़ आएंगे. 54 साल पहले पुरुषों की जोड़ी को यहां 76 हजार और महिलाओं की जोड़ी को 48 हजार रुपये ईनामी राशि दी जाती थी. यानी अब इतने सालों में पुरुष डबल्स प्राइज मनी में 650 गुना बढ़ोतरी हुई है. जबकि महिला डबल्स प्राइज मनी में 1000 गुना इजाफा हुआ है.

मिक्स्ड डबल्स की विजेता जोड़ी को 1.20 करोड़
महिला-पुरुष युगल इवेंट की विजेता जोड़ी को इस बार विंबलडन में 1.20 करोड़ रुपये प्राइज मनी दी जाएगी. 54 साल पहले यह मात्र 43 हजार थी. यानी इतने सालों में इसमें 280 गुना इजाफा हुआ है.

हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मिलती है प्राइज मनी
इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हर खिलाड़ी को प्राइज मनी दी जाती है. यानी महिला या पुरुष सिंगल्स इवेंट, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स के फर्स्ट राउंड से लेकर विनर्स तक सभी को ईनामी राशि मिलती है. फर्स्ट राउंड वाले खिलाड़ियों को सबसे कम तो विनर्स को सबसे ज्यादा प्राइज मनी अवॉर्ड की जाती है. बता दें इन मुख्य इवेंट के अलावा विंबलडन में व्हीलचेयर सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स मुकाबले भी खेले जाते हैं. इन इवेंट में हिस्सा लेन वाले खिलाड़ियों को भी प्राइज मनी प्रदान की जाती है.

यह भी पढ़ें..

WTC: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के और करीब पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, जानिए टीम इंडिया कैसे कर सकती है क्वालीफाई  

IND vs ENG 5th Test: बुमराह की जगह इस खिलाड़ी को कप्तान बनते देखना चाहते थे वसीम जाफर, दिया चौंकाने वाला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोनाल्डो का आखिरी मैच देखने पहुंचे एमएस धोनी और विराट कोहली! वायरल तस्वीर से मचा हंडकप; जानें हकीकत
रोनाल्डो का आखिरी मैच देखने पहुंचे एमएस धोनी और विराट कोहली! वायरल तस्वीर से मचा हंडकप
CM विजय ने चेन्नई 'थाला' को किया स्पेशल बर्थडे विश, जानें एमएस धोनी के जन्मदिन पर क्या बोले
CM विजय ने चेन्नई 'थाला' को किया स्पेशल बर्थडे विश, जानें एमएस धोनी के जन्मदिन पर क्या बोले
'भारतीय क्रिकेट को मेरा...', अचानक ये क्या कह गए सूर्यकुमार यादव? पोस्ट से मचा हडकंप
'भारतीय क्रिकेट को मेरा...', अचानक ये क्या कह गए सूर्यकुमार यादव? पोस्ट से मचा हडकंप
अफगानिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज का निधन, लंबे वक्त से भारत में चल रहा था इलाज; 38 की उम्र में ली आखिरी सांस
अफगानिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज का निधन, लंबे वक्त से भारत में चल रहा था इलाज

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget