एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th Test: बुमराह की जगह इस खिलाड़ी को कप्तान बनते देखना चाहते थे वसीम जाफर, दिया चौंकाने वाला बयान

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कप्तानी जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं.

Wasim Jaffer on Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को मिलनी चाहिए थी. जाफर के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को कप्तानी का अनुभव नहीं है और उनके लिए एक अहम मैच में इंग्लैंड जैसी टीम के खिलाफ कप्तानी एक बड़ी चुनौती होगी.

क्रिकइंफो के साथ बातचीत के दौरान वसीम जाफर कहते हैं, 'मैंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा को कप्तानी करते हुए देखा है. वह एक अच्छे लीडर हैं. उनके नाम अब तक 90 से ज्यादा टेस्ट दर्ज हैं. इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें कप्तान बनाना ज्यादा बेहतर होता. अगर मुझे यह फैसला लेना होता तो मैच की अहमियत को देखते हुए मैं पुजारा को ही कप्तान बनाता.' जाफर कहते हैं, 'बुमराह ने अभी तक कप्तानी नहीं की है. ऐसे में बिना किसी अनुभव के एक बड़े मुकाबले में कप्तानी करना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं होगा. हालांकि वह भी हार्दिक पांड्या की तरह चौंकाने वाले नतीजे दे सकते हैं.'

एजबेस्टन में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी के चलते जसप्रीत बुमराह को कप्तानी सौंपी गई है. रोहित शर्मा कोविड-19 के चलते इस मुकाबले का हिस्सा नहीं बन पाए. वह टीम इंडिया के वार्म-अप मैच के दौरान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे.

टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है टीम इंडिया
भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेला जा रहा मुकाबला पिछले साल की टेस्ट सीरीज का ही हिस्सा है. पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज के चार मुकाबले पिछले साल खेले जा चुके हैं. सीरीज का आखिरी मुकाबला कोरोना के चलते नहीं खेला जा सका था. भारतीय दल में कोरोना के मामले सामने आने के बाद इस मैच को टाल दिया गया था. यह मैच अब खेला जा रहा है. फिलहाल इस सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से लीड बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें..

IND vs ENG 5th Test: एजबेस्टन में दमदार रहा है इंग्लैंड का टेस्ट रिकॉर्ड, 50% से ज्यादा मुकाबलों में हासिल की है जीत

IND vs ENG 5th Test: क्या आखिरी बार आमने-सामने होंगे कोहली और एंडरसन? जहीर खान ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget