एक्सप्लोरर

WTC: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के और करीब पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, जानिए टीम इंडिया कैसे कर सकती है क्वालीफाई

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका WTC पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 पोजिशन पर काबिज हैं. भारत यहां तीसरे स्थान पर है.

World Test Championship: श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के और करीब पहुंच गई है. WTC पॉइंट्स टेबल में अब वह 77.78 परसेंट के साथ टॉप पर काबिज है. इस टेबल की टॉप-2 टीमें ही WTC फाइनल खेलेंगी. यहां दूसरे नंबर पर फिलहाल दक्षिण अफ्रीका काबिज है. प्रोटियाज टीम के पॉइंट्स परसेंट 71.43 हैं.

भारत की क्या है स्थिति
भारतीय टीम ने अब तक WTC में 11 टेस्ट खेले हैं. इनमें 6 जीत, 3 हार और 2 ड्रॉ के बाद वह 58.33 परसेंट के साथ तीसरे पायदान पर काबिज है. भारत के ठीक बाद यहां पाकिस्तान की टीम 52.38 परसेंट के साथ चौथे पायदान पर है.

कैसे WTC फाइनल में पहुंच सकता है इंडिया?
इसके लिए भारत के साथ-साथ टॉप-2 पॉजिशन पर काबिज टीमों के मैचों के समीकरणों का ध्यान रखना होगा. यह कुछ ऐसे होगा..

  • भारत को इस चैंपियनशिप में अभी 7 टेस्ट खेलना बाकी है. इसमें एक इंग्लैंड, चार ऑस्ट्रेलिया और दो बांग्लादेश के खिलाफ हैं. भारत अगर अपने बाकी 7 मैचों जीत लेता है तो उसका WTC फाइनल खेलना पक्का हो जाएगा. क्योंकि ऐसी स्थिति में भारत के परसेंट 74.53 हो जाएंगे और ऑस्ट्रेलिया के पॉइंट्स गिर जाएंगे. अगर इन 7 में से भारतीय टीम एक मैच गंवाती है तो वह 68.98 परसेंट पर आ जाएगी और दो मैच गंवाती है तो 63.42 पर आ जाएगी. ऐसे में उसे अन्य टीमों के समीकरणों पर निर्भर रहना होगा.
  • ऑस्ट्रेलिया को इस चैंपियनशिप में अभी 10 मैच खेलना बाकी है. उसका एक मुकाबला श्रीलंका से, चार भारत से, दो वेस्टइंडीज से और तीन दक्षिण अफ्रीका से है. अगर यहां ऑस्ट्रेलियाई टीम कम से कम 4 या 5 मुकाबले गंवा दे तो भारत के WTC फाइनल में पहुंचने की संभावना मजबूत हो जाएगी. हां खासकर भारत को हर हाल में यहां ऑस्ट्रेलिया से सीरीज नहीं गंवानी है.
  • दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलने हैं. अगर भारतीय टीम किसी तरह अपने 5 मैच जीतने में कामयाब हो जाए और ऑस्ट्रेलिया भी अपने 10 में से 7-8 मैच जीत जाए तो ऐसी स्थिति में भी भारत के WTC फाइनल खेलने की उम्मीद बरकरार रहेगी. इसके लिए जरूरी होगा कि दक्षिण अफ्रीका को अपने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हार का सामना करना पड़े.
  • पाकिस्तान को इस चैंपियनशिप में 7 टेस्ट खेलने हैं. इसमें 5 घरेलू मैदान पर हैं. ऐसे में पाकिस्तान के भी WTC फाइनल खेलने के चांस है. भारत के लिए बेहतर यही होगा कि पाकिस्तान किसी भी सुरत में अपने 7 में से 5 टेस्ट नहीं जीत पाए.

यह भी पढ़ें..

IND vs ENG 5th Test: एजबेस्टन में दमदार रहा है इंग्लैंड का टेस्ट रिकॉर्ड, 50% से ज्यादा मुकाबलों में हासिल की है जीत

IND vs ENG 5th Test: क्या आखिरी बार आमने-सामने होंगे कोहली और एंडरसन? जहीर खान ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget