एक्सप्लोरर

WI vs IND: दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने 2-0 से जीती सीरीज, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में मिले 120 अंक

भारत ने जमैका टेस्ट में वेस्टइंडीज को 257 रनों से मात देकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में उसका 2-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है.

किंगस्टन: 'कोहली एंड कंपनी' ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 257 रनों से जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया. इस सीरीज जीत के साथ ही भारत ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का शानदार आगाज किया है और अब उसके 120 अंक हो गए हैं.

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने हनुमा विहारी (111*) के शतक और कप्तान विराट कोहली (76) व ईशांत शर्मा (57) के अर्धशतकों की बदौलत पहली पारी में 416 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इसके बाद बुमराह की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज की टीम को पहली पारी में 117 रनों पर ढेर कर दिया. दूसरी पारी में टीम इंडिया ने फॉलोआन न देकर बल्लेबाजी की और पहली पारी की बढ़त 299 में 168 रन और जोड़ कर वेस्टइंडीज को 468 रनों का लक्ष्य दिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 210 रनों पर ऑलआउट हो गई और टीम इंडिया ने चौथे दिन ही जीत दर्ज कर ली.

जीत पर क्या बोले कप्तान कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में 257 रन की जीत के बाद स्वीकार किया कि कुछ सत्र में भारतीय टीम दबाव में थी लेकिन अच्छा क्रिकेट खेलकर आसान जीत दर्ज करने में सफल रही. कोहली ने श्रृंखला में 2-0 से क्लीनस्वीप करने के बाद कहा, ‘‘एक बार फिर आसान जीत. हमने अच्छा क्रिकेट खेला और उस तरह के नतीजे हासिल किए जो एक टीम के रूप में महत्वपूर्ण हैं. कुछ सत्र में हम दबाव में थे. बल्लेबाजी करते हुए कुछ समय मुश्किल स्थिति में थे लेकिन लड़कों ने शानदार प्रदर्शन किया.’’

कोहली ने कहा, ‘‘हनुमा ने शानदार बल्लेबाजी की, अजिंक्य दूसरी पारी में अच्छा खेला, मयंक पहली पारी में अच्छा खेला, इशांत का अर्धशतक- यह जज्बे से भरी पारी थी. सतह को देखते हुए विहारी की पारी विश्व स्तरीय थी.’’

हनुमा विहारी की जमकर तारीफ की

कप्तान विराट कोहली ने पहली पारी में 111 और दूसरी पारी में नाबाद 53 रन बनाने वाले हनुमा विहारी की जमकर तरीफ की. कोहली ने कहा, ‘‘वह आत्मविश्वास से भरा नजर आता है और जब वह बल्लेबाजी कर रहा होता है तो ड्रेसिंग रूप में धैर्य दिखता है. वह हमेशा अपने खेल और गलतियों में सुधार के लिए तैयार रहता है.’’

सबसे सफल कप्तान बनने को लेकर क्या कहा

भारत का सबसे सफल टेस्ट कप्तान बनने पर कोहली ने कहा, ‘‘सबसे सफल टेस्ट कप्तान बनना हमारी टीम के कारण है. हमारे गेंदबाज शानदार हैं.शमी बेहतरीन है, इशांत जज्बे के साथ गेंदबाजी करता है, जडेजा लंबे स्पैल फेंक रहा है. कप्तान सिर्फ आपके नाम के आगे ‘सी’ अक्षर है. यह सामूहिक प्रयास है.’’

वेस्टइंडीज टीम की भी की तारीफ

कोहली ने साथ ही वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की तारीफ भी की. उन्होंने कहा, ‘‘वेस्टइंडीज की टीम समझ जाएगी कि उन्हें किन विभागों में सुधार की जरूरत है. गेंदबाजी के नजरिये से वेस्टइंडीज शानदार है. केमार रोच और जेसन होल्डर उनके शानदार गेंदबाज रहे.अगर वे पर्याप्त रन बनाने में सफल रहे तो टेस्ट क्रिेकेट में काफी खतरनाक प्रतिद्वंद्वी होंगे.’’

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी ने गरवी गुजरात भवन का उद्घाटन किया, बोले- ये सदन मिनी गुजरात का मॉडल कॉन्सुलर एक्सेस के बाद विदेश मंत्रालय का बयान, कहा- भीषण दबाव में दिख रहे थे कुलभूषण जाधव कल वायुसेना में शामिल किए जाएंगे आठ अपाचे हेलीकॉप्टर्स, जानिए इनकी ताकत

कश्मीर पर UN के बाद मालदीव में हुई पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती, देखिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
PAK vs SL: पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
17 छक्के 19 चौके, संजू सैमसन ने ठोके 89, जब भारत-न्यूजीलैंड में हुई टी20 की महाटक्कर
17 छक्के 19 चौके, संजू सैमसन ने ठोके 89, जब भारत-न्यूजीलैंड में हुई टी20 की महाटक्कर
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget