एक्सप्लोरर
INDvSA: विराट की नज़र में खिलाड़ी नहीं 'ये' रही हार की असल वजह
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 22 Feb 2018 01:15 PM (IST)
1/9

साउथ अफ्रीका की जीत में सबसे बड़ा योगदान रहा हाइनरिक क्लासेन का. अपने होम ग्राउंड पर खेल रहे हाइनरिक क्लासेन ने नाबाद 69 रनों की पारी खेल सबका दिल जीत लिया.
2/9

इसके साथ ही विराट ने इस मुकाबले को दर्शकों के लिहाज से भी पूरा 'पैसा वसूल' बताया.
3/9

विराट ने बारिश के खलल से मैच रूकने पर भी अपनी बात रखते हुए कहा,' बारिश के बाद एक बार जब खेल शुरू हुआ तो हम जानते थे कि यह पूरे समय तक चलता रहे. लेकिन हल्की बौछारों की वजह से गेंद को ग्रिप करना मुश्किल हो रहा था.'
4/9

हालांकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों की स्ट्रेटेजी पर कहा कि 'उन्होंने जोखिम उठाते हुए बैटिंग की और सबसे छोटी बाउंड्री को टारगेट किया.'
5/9

हालांकि विराट ने इस हार के बाद मेज़बान टीम दक्षिण अफ्रीका को इसका पूरा क्रेडिट दिया और कहा कि उन्होंने जिस तरह का क्रिकेट खेला वो जीत के पूरे हकदार थे. इस जीत के लिए उनके बल्लेबाजों को श्रेय दिया जाना चाहिए.
6/9

विराट ने मुकाबले के बाद कहा, 'यह मैच गेंदबाजों के लिए मुश्किल था, शुरुआती विकेट जल्दी गंवाने के बाद हमें 175 रनों के आसपास के स्कोर की उम्मीद थी. लेकिन पहले मनीष पांडे और रैना ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की और अंत में महेंद्र सिंह धोनी ने हमें 190 के स्कोर के करीब पहुंचा दिया जो कि जीतने लायक लक्ष्य था.
7/9

विराट ने साथ ही कहा कि भारतीय गेंदबाज़ी के वक्त 12वें ओवर से हुई रिमझिम बारिश ने टीम इंडिया का काम मुश्किल बना दिया.
8/9

सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया. साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य था जिसे टीम ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.
9/9

भारत की इस हार के बाद खुद कप्तान विराट कोहली ने इस दक्षिण अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन की जीत बताया. टीम इंडिया के कप्तान ने साथ ही कहा कि ये दिन भारतीय गेंदबाज़ों के लिए नहीं था. दजिस से मेजबान टीम जीत की हकदार थी.
Published at : 22 Feb 2018 01:15 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
स्पोर्ट्स
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल
स्पोर्ट्स
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
स्पोर्ट्स
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के
स्पोर्ट्स
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास























