एक्सप्लोरर

नहीं चला विराट कोहली का जादू,पांच दिन का टेस्ट मैच ढाई दिन में ही हार गई भारतीय टीम

न्यूजीलैंड में भारतीय टीम का प्रदर्शन चौंकाने वाला रहा है. टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड से मिली हार की उम्मीद भी नहीं थी. स्थिति ये थी कि खुद विराट कोहली को विकेट लेने के लिए गेंदबाजी करनी पड़ गई.

क्राइस्टचर्च : जिस बात का डर था वही बात हो गयी. भारतीय टीम पहले टेस्ट की तरह दूसरा टेस्ट भी हार गई. भारत की टीम को इस मैच में एक तरफा हार का मुंह देखना पड़ा. भारत के लिए ये दौरा बहुत ही खराब और निराशा भरा रहा. हालात इस कदर खराब थे कि भारतीय टीम पांच दिन का टेस्ट मैच ढाई दिन में ही हार गई. इस दौरे को कप्तान विराट कोहली के करियर का सबसे खराब दौरा माना जा रहा है.

इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 132 रनों का लक्ष्य ‌‌दिया था. जवाब में न्यूजीलैंड के टॉम लाथम (52) और टॉम ब्लंडेल (53) ने 103 रनों का ऐसा आंकड़ा खड़ा कर दिया जिसके बाद न्यूजीलैंड टीम की जीत लगभग तय थी. इस विशाल साझेदारी से न्यूजीलैंड के इन खिलाड़ियों ने जैसे अघोषित जीत का एलान कर दिया हो. दूसरे दिन लंच के बाद  न्यूजीलैंड की टीम की जीत लगभग दिखाई देने लगी थी.

विशेष बात ये रही ही सामने हर दिखने के बाद भी भारत की टीम ने जीत की उम्मीद नहीं छोड़ी. न्यूजीलैंड जीत के लिए जब महज सात रनों से दूर थी तब मैदान वो सीन दिखा जिसकी लोगों ने कल्पना भी नहीं की थी. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली खुद ही गेंदबाजी करने के लिए उतार आए. विराट कोहली ने 35 वां ओवर शुरू किया. विराट की पहली गेंद लाइन से ऊपर गई, जिसपर जसप्रीत बुमराह थोड़ा मुस्कुराए और विराट कोहली के पास पहुंच गए. विराट कोहली ने शुरु की दो गेंदों पर एक भी रन नहीं दिया. लेकिन जैसे है तीसरी गेंद डाली हेनरी निकोल्स ने गेंद को बाउंड्री का रास्ता दिखा दिया. चौका लगाने के बाद माहौल को विराट ने संभाला और अगली तीन गेंदों पर बल्लेबाजों को सिंगल रन लेने का भी मौका नहीं दिया.

पहले भी की गेंदबाजी

कोहली ने साल 2019 में अक्टूबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे टेस्ट में गेंदबाजी की थी. विराट ने 10 पारियों में गेंदबाजी की है और 80 रन दे चुके हैं. मगर टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी में वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए. वनडे में 48 मैच और टी-20 में 12 मैचों में उनके नाम चार- चार विकेट है.

नहीं चला विराट का जादू

विराट इस दौरे में सिर्फ एक अर्धशतक लगा सके. दो मैचों की टेस्ट सीरीज की चारों पारियों में विराट 20 रन से अधिक नहीं बना सके. पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली ने 2 और 19, क्राइस्टचर्च में 3 और 19 रन बनाए.

मौके का नहीं उठा सके फायदा

क्राइस्टचर्च में खेले गए मैच में भारत ने पहली पारी में 242 रन बनाए, जिसके बाद न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रनों पर ही सिमट गई. लेकिन  भारत की टीम ने इस अवसर का कोई लाभ नहीं उठाया और दूसरी पारी में भारतीय टीम 124 रनों पर ही ऑल आउट हो गई. न्यूजीलैंड के सामने टीम सिर्फ 132 रनों का ही लक्ष्य रख पाई, जिसे न्यूजीलैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया.

ABP EXCLUSIVE: इस कप्तान के नेतृत्व में धोनी कमाते थे मात्र 1800 रूपये, कप्तान ने कहा- 'फिर से IPL और टी20 WC में होगा धोनी धमाल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
IND vs NZ 3rd T20I Live Score: वेलिंगटन में भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक ने लगाया रिकॉर्ड शतक; न्यूजीलैंड ने गंवाई सीरीज
LIVE: वेलिंगटन में भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक ने लगाया रिकॉर्ड शतक; न्यूजीलैंड ने गंवाई सीरीज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget