एक्सप्लोरर

मैच पढ़ने और रणनीति बनाने में कोहली के पास धोनी जैसा कौशल नहीं: कोच

"मैच को पढ़ने और रणनीति बनाने में धोनी जैसा कोई नहीं है और कोहली के पास यह कौशल नहीं है. इसलिए कोहली को जब भी सलाह की जरूरत पड़ती है वह धोनी के पास आते हैं. अगर धोनी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होते तो कोहली की मदद करने के लिए कोई नहीं होता."

कोलकाता: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कई बार कहा है कि वह भाग्यशाली हैं कि महेंद्र सिंह धोनी उनके साथ हैं. धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी ने कोहली की बात को दोहराते हुए कहा कि धोनी, कोहली के लिए सबसे सही मेंटॉर हैं. महेंद्र सिंह धोनी, क्रिकेट अकादमी के लॉन्च से इतर केशव ने बातचीत में कहा कि धोनी के रणनीतिज्ञ कौशल का कोई सानी नहीं है और इसलिए जब मैच को पढ़ने तथा रणनीति बनाने की बात आती है तो धोनी इस स्थिति में कोहली के लिए सही मार्गदर्शक है.

धोनी जैसा कोई नहीं- कोच

केशव ने कहा, "मैच को पढ़ने और रणनीति बनाने में धोनी जैसा कोई नहीं है और कोहली के पास यह कौशल नहीं है. इसलिए कोहली को जब भी सलाह की जरूरत पड़ती है वह धोनी के पास आते हैं. अगर धोनी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होते तो कोहली की मदद करने के लिए कोई नहीं होता." राष्ट्रीय टीम में धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी बहस होती रहती है क्योंकि अब धोनी पहले की तरफ फिनिशर के तौर पर सफल नहीं हो पा रहे हैं. केशव को लगता है कि धोनी को नंबर-4 पर आना चाहिए.

कोच ने कहा, "जब वह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हैं तो वह समय लेते हैं क्योंकि उनके पास समय होता है. लेकिन जब वह नंबर-5 और नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हैं तो उन्हें आते ही मारना होता है क्योंकि उस समय हर गेंद पर रनों की दरकार होती है. तब वह जोखिम लेते हैं. मुझे लगता है कि धोनी को विश्व कप में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. यह वैसे तो टीम प्रबंधन का फैसला है लेकिन यह मेरी निजी राय है. अगर वह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे तो उनके बाद आने वाले अन्य बल्लेबाज आराम से खेल सकते हैं."

कई क्रिकेट पंड़ितों को लगता है कि युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को विश्व कप में मौका मिलना चाहिए था, लेकिन केशव की राय अलग है. उन्होंने कहा, "अभी उन्हें मौका देना जल्दबाजी होगा. भारत के पास अच्छी बेंच स्ट्रैंग्थ है. उन्हें विश्व कप के बाद मौका मिल सकता है."

केशव से जब पूछा गया कि क्या धोनी विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे तो कोच ने कहा, "(हंसते हुए) आप उन्हें संन्यास लेते देखना चाहते हैं. आपको देखना चाहिए कि वह कितने फिट हैं. यह अहम बात है. धोनी कब संन्यास लेंगे यह उनकी पत्नी और पिता को भी नहीं पता होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
Asian Para Games 2026 Day 1 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में भारत को पहला GOLD, मोना अगरवाल ने रचा इतिहास
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में भारत को पहला GOLD, मोना अगरवाल ने रचा इतिहास
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
PAK vs SL: पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget