एक्सप्लोरर

Vinesh Phogat Retires: 'मैं हार गई, टूटी मेरी हिम्मत...', विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास, ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई होने से थीं निराश

Vinesh Phogat Retire: विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेलने वाली थीं, लेकिन मैच से पहले वजन ज्यादा होने से उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया.

Vinesh Phogat Retire From Wrestling: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने गुरुवार (8 अगस्त) को कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि देश का सपना और उनकी हिम्मत टूट चुकी है. उनके पास अब ज्यादा ताकत नहीं बची है. विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई होने के बाद से ही काफी ज्यादा परेशान थीं. उन्हें वजन ज्यादा होने के बाद फाइनल मुकाबले से बुधवार (7 अगस्त) को ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था.

विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके. इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब. अलविदा कुश्ती 2001-2024. आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी." गोल्ड मेडल के लिए मुकाबले से कुछ घंटे पहले बुधवार सुबह वेट-इन पूरा करने में फेल होने पर विनेश को ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई किया गया. भारतीय महिला पहलवान का वजन 100 ग्राम ज्यादा था. 

आप हारी नहीं, हरायी गईं: बजरंग पूनिया

पहलवान बजरंग पूनिया ने विनेश की हौसलाअफजाई करते हुए कहा है कि आप हारी नहीं हैं, बल्कि हराई गई हैं. उन्होंने ट्वीट किया, "विनेश आप हारी नहीं, हरायी गई हैं, हमारे लिए सदैव आप विजेता ही रहेगी आप भारत की बेटी के साथ साथ भारत का अभिमान भी हो."

फाइनल में पहुंचकर रचा था इतिहास

29 वर्षीय महिला पहलवान ने उस वक्त इतिहास रच दिया था, जब उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेज को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. वह ओलंपिक खेलों में ऐसा करने वाली देश की पहली महिला पहलवान बनी थीं. इस तरह उन्होंने कुश्ती की 50 किलोग्राम वर्ग की प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल भी पक्का कर लिया था. पूरा देश इस बात को लेकर आश्वस्त नजर आ रहा था कि कम से कम एक मेडल पक्का हो चुका है. 

शरीर में पानी की कमी के अस्पताल में भर्ती हुई थीं विनेश फोगाट 

विनेश ने मंगलवार (6 अगस्त) को तीन कठिन मुकाबलों में हिस्सा लिया, जिसकी वजह से उनके शरीर में पानी की कमी हो गई. इसके बाद भी उन्होंने सिर्फ थोड़ा सा ही पानी पिया, अपने बाल भी कटवाए और एक्सरसाइज की, ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि उनका भार वजन की निर्धारित सीमा से ज्यादा नहीं हो. हालांकि, बुधवार को मिली निराशा ने उन्हें तोड़कर रख दिया. इसके बाद शरीर में पानी की कमी होने की वजह से विनेश फोगाट को खेलगांव में पोली क्लीनिक ले जाया गया. 

क्या कहता है यूडब्ल्यूडब्ल्यू का नियम?

विनेश फोगाट के ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई होने के बाद युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के नियमों की भी चर्चा होने लगी. नियमों के मुताबिक, पहलवान को वजन कराने की अवधि में कई बार अपना वजन कराने का अधिकार दिया जाता है. अगर कोई खिलाड़ी पहली और दूसरी बार वजन कराने के वक्त मौजूद नहीं होता है या डिस्क्वालिफाई होता है तो उसे कॉम्पिटिशन से बाहर कर दिया जाता है. इस तरह वह आखिरी स्थान पर रहता है और उसे कोई रैंक नहीं मिलती है. 

यह भी पढ़ें: अब किसी काम की नहीं भारत की अपील, विनेश के मामले में UWW का हैरान करने वाला बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
Watch: मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
Watch: बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget