एक्सप्लोरर

Vinesh Phogat: अब किसी काम की नहीं भारत की अपील, विनेश के मामले में UWW का हैरान करने वाला बयान

Vinesh Phogat Disqualified News: विनेश फोगाट को छूट दिए जाने के लिए भारतीय कुश्ती संघ ने अपील की थी. इस अपील के जवाब में UWW ने स्टेटमेंट जारी किया है.

Vinesh Phogat Appeal: विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक्स 2024 से डिसक्वालीफाई होने के बाद भारतीय कुश्ती संघ (WFI) ने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के सामने मांग रखी थी कि विनेश को थोड़ा समय दिया जाए. मगर अब UWW के अध्यक्ष का बयान सामने आया है कि अपील के बावजूद विनेश का डिसक्वालीफिकेशन वापस नहीं लिया जाएगा. यह विनेश और 140 करोड़ भारतवासियों के लिए एक और बड़े झटके के समान है.

भारतीय कुश्ती संघ ने की थी अपील

विनेश फोगाट का वजन फाइनल मुकाबले से पूर्व 100 ग्राम अधिक पाया गया था, जिसके कारण उन्हें मेडल जीतने के लिए अयोग्य घोषित किया गया था. इस संबंध में भारतीय कुश्ती संघ की ओर से अपील की गई थी कि विनेश को थोड़ा समय और छूट दी जाए. वहीं भारतीय ओलंपिक संघ IOA के स्टेटमेंट में कहा गया कि विनेश ने रात भर अपने वजन को नियंत्रित करने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन सुबह उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया.

अब किसी काम की नहीं अपील

अब यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के अध्यक्ष नेनाद लालोविच ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत की अपील अब कोई काम नहीं करेगी. उन्होंने कहा, "मुझे भारत की अपील से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मैं जानता हूं कि परिणाम क्या रहने वाला है. मुझे नहीं लगता कि इस मामले में कुछ भी किया जाना संभव है. ये कम्पटीशन के नियम हैं और मुझे नहीं लगता कि नियमों को बदला जा सकता है."

लालोविच ने पेरिस में मीडिया से बात करते हुए आगे कहा, "नियम किसी कारण से बनाए गए हैं, जिनका हमें सम्मान करना चाहिए. मुझे विनेश के लिए बहुत बुरा महसूस हो रहा है क्योंकि उनका वजन बहुत कम अंतर से अधिक पाया गया है. वजन करने की प्रक्रिया से सब वाकिफ होते हैं और यहां दुनिया के अन्य एथलीट भी मौजूद हैं. ऐसे में एक एथलीट को सही वजन ना होने पर भी रेसलिंग करने की अनुमति नहीं दी जा सकती."

नहीं मिलेगा सिल्वर मेडल

UWW के अध्यक्ष नेनाद लालोविच से यह भी पूछा गया कि क्या विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल दिया जाना संभव है. इस पर उन्होंने कहा, "उन्हें सिल्वर मेडल दिया जाना संभव नहीं है क्योंकि प्रतियोगिता का पूरा ब्रैकेट ही बदल रहा है. ये सब नियमों के तहत हो रहा है. जो भी एथलीट आगे लड़ने वाले हैं, वे सब जानते हैं कि मैच से पूर्व उन्हें वजन की प्रक्रिया से गुजरना है."

यह भी पढ़ें:

https://www.abplive.com/sports/olympics/sakshi-malik-reaction-on-vinesh-phogat-disqualification-from-paris-olympics-2024-says-atleast-give-silver-medal-2755850

Paris Olympics 2024: खून निकाला और बाल भी कटवाए, फिर भी क्यों खाली हाथ रहीं विनेश, पढ़ें सभी सवालों के जवाब

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget