एक्सप्लोरर

टीम इंडिया में चुने जाने पर वरुण चक्रवर्ती बोले-मेरे पास शब्द नहीं, पढ़ें आर्किटेक्ट से क्रिकेटर बनने का सफर

भारत के लिए चुने जाने पर वरुण चक्रवर्ती ने कहा, 'मैं अपने माता-पिता और मंगेतर से बात करूंगा. उनके साथ खुशियां साझा करूंगा. मेरे पास अभी शब्द नहीं हैं. भारत के लिए चुना जाना बड़ी बात है. मैं वास्तव में इसकी उम्मीद नहीं कर रहा था.'

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में कोलकाता नाइटडराइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है. चक्रवर्ती ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीन टी-20 मैच की सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे. उनके चयन ने कई लोगों को हैरानी में डाल दिया है. सिर्फ एक फर्स्ट क्लास मैच और सिर्फ 12 टी-20 मैच खेलने वाले यह लेग स्पिनर पिछले दो सालों से चर्चा में बना हुआ है.

आईपीएल 2020 में अब तक 13 विकेट चटका चुके वरुण चक्रवर्ती ने भारतीय टीम में चुने जाने के बाद कहा, 'मेरा मूल लक्ष्य नियमित रूप से टीम में खेलना, प्रदर्शन करना और उनकी जीत में योगदान करना था. उम्मीद है कि मैं भारत के लिए भी ऐसा कर पाऊंगा. मुझ पर भरोसा जताने के लिए चयनकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं. मेरे पास वास्तव में शब्द नहीं हैं.'

कोलकाता ने नीलामी में 8.4 करोड़ में खरीदा

वरुण इस आईपीएल में पांच विकेट लेने वाले एक मात्र गेंदबाज हैं. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ चार ओवर में 20 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए. 29 साल के इस गेंदबाज ने तमिलानाडु प्रीमियर लीग से पेशेवर क्रिकेटर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था. आईपीएल 2019 की नीलामी में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.4 करोड़ रुपये देकर खरीदा था. पिछले साल वह सिर्फ एक मैच खेले. इस साल पंजाब की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया. इस आईपीएल में कोलकाता की टीम ने उन पर भरोसा जताया. इस साल वह टीम के प्रमुख स्पिनर बनकर उभरे हैं.

आर्किटेक्ट हैं वरुण चक्रवर्ती

चेन्नई के एक कॉलेज से इस गेंदबाज ने आर्किटेक्चर में पांच साल का कोर्स किया. वह फ्रीलांस आर्किटेक्ट के तौर पर नौकरी भी कर चुके हैं. वरुण तब चर्चा में आए जब उन्होंने तमिलनाडु प्रीमयर लीग में 240 गेंदें फेंकी थी, जिसमें उन्होंने रिकॉर्ड 125 डॉट बॉल डाले थे. इसके बाद वह तमिलनाडु की रणजी टीम में शामिल हुए. लिस्ट ए मैचों में उन्होंने सिर्फ 9 मैच में 4.23 की औसत से 22 विकेट चटकाए हैं.

वरुण अपने सफर पर कहते हैं, "मैंने 2018 में अपनी स्पिन गेंदबाजी की शुरुआत की, जब मुझे टीएनपीएल में मेरी सफलता मिली. पिछला साल उतार-चढ़ाव वाला रहा. मुझे कई मौके मिले लेकिन चोटिल हो गया. इस साल मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं. ये प्रेरणा और विश्वास मेरे आसपास के बहुत से लोगों से आया है.'

भारत के लिए चुना जाना बड़ी बात

फुलटाइम क्रिकेटर बनने पर उन्होंने कहा, "2015 के आसपास जब मैं बहुत पैसा नहीं बना रहा था, फ्रीलांसिंग कर रहा था और अपनी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं था. मुझे लगा कि मैं कुछ अलग करूंगा, तभी मैंने क्रिकेट की ओर रुख कर लिया.'

भारत के लिए चुने जाने पर वरुण चक्रवर्ती ने कहा, 'मैं अपने माता-पिता और मंगेतर से बात करूंगा. उनके साथ खुशियां साझा करूंगा. मेरे पास अभी शब्द नहीं हैं. भारत के लिए चुना जाना बड़ी बात है. मैं वास्तव में इसकी उम्मीद नहीं कर रहा था.'

क्रिस गेल की विस्फोटक पारी पर पंजाब ने कहा, शेर की उम्र ज्यादा है लेकिन बूढ़ा नहीं हुआ अभी तक

IPL 2020: लगातार 5वीं जीत से बेहद खुश हैं पंजाब के कप्तान केएल राहुल, आने वाले मैचों पर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20, अय्यर-पटेल क्रीज पर मौजूद
LIVE: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20, अय्यर-पटेल क्रीज पर मौजूद
पहला टी20 जीतने के लिए टीम इंडिया को रचना होगा इतिहास, सामने सबसे बड़ा रन चेज
पहला टी20 जीतने के लिए टीम इंडिया को रचना होगा इतिहास, सामने सबसे बड़ा रन चेज
NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 82, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य
NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 82, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget