एक्सप्लोरर

FIFA World Cup 2018: 100वें मैच में गोल करके सुआरेज ने ऊरुग्वे को दिलाई जीत, सऊदी अरब हुआ बाहर

यह 1954 के बाद पहली बार है जब उरुग्वे ने वर्ल्ड कप के ग्रुप दौर में लगातार दो मैच जीते हों. पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला देखा गया, लेकिन दूसरे हाफ में उरुग्वे की टीम पूरी तरह से सऊदी अरब को बैकफुट पर रखने में कामयाब रही.

फीफा वर्ल्ड कप में आज खेले गए दूसरे मुकाबले में ऊरुग्वे ने सऊदी अरब को 1-0 से मात दे दी है. इस मैच के साथ ही जहां ऊरुग्वे ने अगले दौर में एंट्री के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है तो वही सऊदी अरब का पहले ही राउंड में वर्ल्ड कप से बाहर होना तय हो गया है. अपना 100वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे स्टार स्ट्राइकर सुआरेज ने मैच का एकलौता गोल किया. यह 1954 के बाद पहली बार है जब उरुग्वे ने वर्ल्ड कप के ग्रुप दौर में लगातार दो मैच जीते हों. पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला देखा गया, लेकिन दूसरे हाफ में उरुग्वे की टीम पूरी तरह से सऊदी अरब को बैकफुट पर रखने में कामयाब रही. पहले हाफ में बराबरी का था मुकाबला पहले हाफ के शुरुआती पलों में सऊदी अरब ने उरुग्वे के डिफेंस की परीक्षा ली. उरुग्वे ने हालांकि तुरंत वापसी की और सुआरेज ने गोल कर उसे अहम बढ़त दिला दी. 23वें मिनट में उरुग्वे को कॉर्नर मिला जिसे कार्लोस सांचेज ने लिया. सांचेज की किक सीधी खाली खड़े सुआरेज के पैर पर आई और इस स्टार खिलाड़ी ने अपने पैर के इशारे भर से गेंद को नेट में डाल उरुग्वे को 1-0 से आगे कर दिया. इसी के साथ सुआरेज विश्व कप में अपने देश के लिए सबसे ज्यादा गोल करने के मामले मे तीसरे स्थान पर आ गए हैं. यह सुआरेज का विश्व कप में छठा गोल था. पहले स्थान पर आठ गोल करने वाले ओस्कर मिग्युसे हैं. पहले हाफ में मैच कभी भी एक तरफा नहीं लगा क्योंकि सऊदी अरब लगातार मौके बना रही थी. 26वें मिनट में हतन बाहेब्री ने सऊदी अरब के लिए बेहतरीन मौका बनाया, लेकिन वह बॉक्स के बाहर से खेले गए शॉट को नीचे नहीं रख पाए और गेंद बाहर चली गई. दो मिनट बाद बाहेब्री एक बार फिर गोल करने में विफल रहे. दूसरे हाफ में नहीं हुआ कोई गोल दूसरे हाफ में भी दोनों टीमें ने आक्रामक खेल खेला. 50वें मिनट में उरुग्वे को फ्री किक मिले जिसे सुआरेज नेट में नहीं डाल पाए. 62वें मिनट में उरुग्वे ने एक बार फिर हमला बोला और फ्री किक हासिल की, लेकिन इस बार फिर एडीन कावानी गोल नहीं कर सके. यहां से सऊदी अरब धीरे-धीरे मैच पर से अपनी पकड़ खो रही थी. उरुग्वे का डिफेंस उसकी आक्रमण पंक्ति को मौके नहीं बनाने दे रहा था. वहीं सऊदी अरब का डिफेंस उरुग्वे की आक्रमण पंक्ति को रोकने में ना कामयाब रहा. उरुग्वे के पास से इस बीच 80वें मिनट में गोल करने का मौका चला गया. मैदान के बीच से टोरेरिया ने गेंद को बीच में खेला जो कवानी से टकरा कर गोलपोस्ट के बेहद करीब से बाहर चली गई. आखिरी पलों में दोनों टीमों ने गोल करने के प्रयास तो किए, लेकिन गोल नहीं हो सका और उरुग्वे अपनी बढ़त को बनाए रखते हुए जीत हासिल करने में सफल रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20: तीसरे टी20 में गरजा मिचेल और बेवब्स का बल्ला, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 का लक्ष्य
तीसरे टी20 में गरजा मिचेल और बेवब्स का बल्ला, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 का लक्ष्य
IND vs NZ 3rd T20I Live Score: सीरीज जीतने के लिए भारत को मिला 199 का लक्ष्य, डेरिल मिशेल ने खेली 89 रनों की शानदार पारी
LIVE: सीरीज जीतने के लिए भारत को मिला 199 का लक्ष्य, डेरिल मिशेल ने खेली 89 रनों की शानदार पारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारत-न्यूजीलैंड का मैच ड्रॉ, पडिक्कल के 199 पर फिरा पानी, आखिरी विकेट के लिए तरसती रही टीम इंडिया
भारत-न्यूजीलैंड का मैच ड्रॉ, पडिक्कल के 199 पर फिरा पानी, आखिरी विकेट के लिए तरसती रही टीम इंडिया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget