एक्सप्लोरर

बाबर आजम को अभी काफी लंबा खेलना है, फिलहाल उनकी तुलना विराट से ठीक नहीं: यूनिस खान

बाबर आजम पिछले कुछ सालों से काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में उनकी तुलना विराट कोहली से की जा रही है लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान इस बात से संतुष्ट नहीं. उनका मानना है कि ऐसा करना जल्दबाजी है और बाबर को अभी और लंबा खेलना है.

पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम का नाम पिछले कुछ सालों में क्रिकेट की दुनिया में काफी सामने आया है. बाबर लगातार अपने देश के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में उनकी तुलना अब विराट से की जाने लगी है. लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान का मानना है कि बाबर की विराट से इतनी जल्दी तुलना सही नहीं है क्योंकि बाबर को अभी काफी लंबा सफर तय करना है. बाबर को पाकिस्तान की टी20 और वनडे टीम का कप्तान हाल ही में बनाया गया था.

यूनिस से गल्फ न्यूज से कहा, " देखिए, अभी कोहली 31 साल के हैं और इस समय वह अपने करियर की चरमसीमा पर हैं. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने सभी परिस्थितियों में खुद को साबित किया है. उन्होंने जो 70 अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाए हैं, वह उनकी क्लास और क्षमताओं का प्रमाण है."

उन्होंने कहा, " दूसरी तरफ, बाबर ने पांच साल पहले ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया है. वह पहले ही 16 शतक लगा चुके हैं और टेस्ट, वनडे में उनका औसत भी शानदार हैं. लेकिन फिलहाल दोनों के बीच तुलना करना जल्दबाजी होगी."

यूनिस ने साथ कहा कि बाबर की सीखने की उत्सुकता उन्हें बहुत आगे ले जाएगी. उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में उनकी विनम्रता से प्रभावित हुआ हूं. मेरा हमेशा से मानना रहा है कि आप जितने विनम्र हैं, आप अपने जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं."

पूर्व कप्तान ने कहा, "यह एक युवा टीम है जिसका उन्हें नेतृत्व करना है. हालांकि उम्र में कुछ खिलाड़ी सीनियर हो सकते हैं. उन्हें टीम के बारे में सुरक्षात्मक होना चाहिए और उन्हें टीम को आगे लेकर जाना चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, 21 साल के आयुष ने रचा इतिहास
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, 21 साल के आयुष ने रचा इतिहास
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget