एक्सप्लोरर

Bhavinaben Wins Silver: भाविना पटेल ने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास, टोक्यो पैरालंपिक में भारत का खाता खोला

Tokyo 2020 Paralympics: भारत की भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. फाइनल मुकाबले में भाविना को चीन की यिंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा.

Tokyo 2020 Paralympics: भारत की भाविना पटेल ने टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक गेम्स में इतिहास रचा है. अपने पहले ही पैरालंपिक में भाविना पटेल सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रही. भाविना भारत की ओर से टेबल टेनिस में पैरालंपिक में मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं. भाविना के पास हालांकि गोल्ड जीतने का मौका था लेकिन फाइनल में चीन की यिंग ने उन्हें सीधे गेम में मात दी.

19 मिनट तक चले मुकाबले में भाविना पटेल वर्ल्ड नंबर वन यिंग को कड़ी टक्कर देने में कामयाब नहीं हो पाई. यिंग ने पहले गेम से ही भाविना पर दबाव बना लिया. यिंग ने पहला गेम 11-7 से अपने नाम किया. दूसरे गेम में तो यिंग का प्रदर्शन और ज्यादा शानदार रहा और उन्होंने दूसरा गेम 11-5 से अपने नाम किया. तीसरे गेम की शुरुआत में भाविना ने वापसी की कोशिश की लेकिन यिंग ने तीसरा गेम भी 11-6 से जीतकर दिखा दिया कि क्यों वो दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी हैं. 

शानदार रहा भाविना पटेल का सफर

भाविना पटेल का टोक्यो पैरालंपिक में सफर बेहद ही शानदार रहा. भाविना पटेल ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया. वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 12 पर मौजूद भाविना पटेल बड़े बड़े खिलाड़ियों को मात देकर आगे बढ़ीं. प्री-क्वार्टर फाइनल में भाविना पटेल ने नंबर-8 खिलाड़ी को मात दी.

क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में तो भाविना पटेल ने कमाल कर दिया. भाविना पटेल ने क्वार्टर फाइनल में रियो पैरालंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट और नंबर टू खिलाड़ी को मात दी. चीन की स्टार खिलाड़ी और वर्ल्ड नंबर थ्री को सेमीफाइनल में मात देकर भाविना ने भारत के लिए सिल्वर मेडल पक्का कर दिया था. 

Tokyo 2020 Paralympics: पीएम मोदी ने टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के खिलाफ मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा
बांग्लादेश के खिलाफ मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा
अजीत अगरकर से छिनेगा चीफ सेलेक्टर का पद! ये दिग्गज लेगा जगह
अजीत अगरकर से छिनेगा चीफ सेलेक्टर का पद! ये दिग्गज लेगा जगह
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
शोएब अख्तर ने किया 400 टेस्ट विकेट लेने का दावा, बोले- अगर इमरान खान...
शोएब अख्तर ने किया 400 टेस्ट विकेट लेने का दावा, बोले- अगर इमरान खान...

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget