एक्सप्लोरर

Tokyo 2020 Paralympics: पीएम मोदी ने टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को दी बधाई

Tokyo 2020 Paralympics Games: पटेल ने दुनिया की तीसरे नंबर की चीनी खिलाड़ी को हराकर पैरालम्पिक खेलों के फाइनल में प्रवेश किया. ये कारनामा करने वाली वो पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं.

Tokyo 2020 Paralympics Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालम्पिक फाइनल में पहुंची टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियों ने पूरे देश को प्रेरित किया है. पटेल ने दुनिया की तीसरे नंबर की चीनी खिलाड़ी को हराकर पैरालम्पिक खेलों के फाइनल में प्रवेश किया. ये कारनामा करने वाली वो पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं.

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "बहुत-बहुत बधाई भाविना पटेल! आपने शानदार प्रदर्शन किया. पूरा देश आपकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहा है और कल के मुकाबले में भी आपके साथ खड़ा रहेगा. आप बिना किसी दबाव के अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें. आपकी खेल भावना हर किसी को प्रेरित करती है." 

सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर तीन चीन की मियाओ को दी मात 

भाविना पटेल के लिए सेमीफाइनल की चुनौती आसान नहीं थी, लेकिन उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर तीन पर मौजूद चीनी खिलाड़ी मियाओ को 7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8 के अंतर से मात दी. फाइनल में पहुंचने के साथ ही भाविना पटेल ने भारत के लिए टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में पहला मेडल पक्का कर दिया है. साथ ही वो पैरालंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई.

34 वर्षीय भाविना पटेल अब गोल्ड मेडल मैच में 29 अगस्त को मैदान में उतरेंगी. फाइनल में उनका मुकाबला चीन की झाउ यिंग से होगा. 

यह भी पढ़ें 

India Vs England 3rd Test: रोहित शर्मा ने कहा- शतक तो बनते रहते हैं, टीम की जीत है सबसे जरूरी

IND Vs ENG: सुनील गावस्कर अंपायर्स पर भड़के, इस फैसले पर जताया कड़ा ऐतराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget