एक्सप्लोरर

यादगार पल: फ्लिंटॉफ ने लिया 'पंगा' तो युवराज ने 6 गेंदों में जड़ दिए थे 6 छक्‍के, पढ़िए उस ओवर का रोमांच

आज ही के दिन साल 2007 में युवराज सिंह ने स्‍टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के जड़ कर टी-20 क्रिकेट का इतिहास बनाया था. आइए जानते हैं उस ओवर के रोमांच के बारे में..

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदन पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने कई बार ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिन्हें हम और आप सालों -साल याद करते हैं. हर कोई उन रिकॉर्ड्स को लेकर गर्व महसूस करता है. ऐसा ही एक रिकॉर्ड आज से 12 साल पहले क्रिकेट के मैदान पर बना था जिसे आज भी याद कर के या उसका वीडियों देखकर हम उसी तरह जोश और खुशी से भर जाते हैं जैसे 12 साल पहले हुए थे. आज की ही तारीख यानी 19 सितंबर 2007 में एक टी-20 मैच में टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह ने एक ओवर में छह छक्के लगाकर इतिहास रच दिया था. आईए उस छह बॉल की कहानी जानते हैं जब हर भारतीय हर बॉल के साथ कह रहा था, वन्स मोर...वन्स मोर....

छह गेंद और छह छक्के

साल 2007 के टी-20 विश्वकप का सुपर सिक्स मुकाबला चल रहा था. इंग्लैंड की टीम से भारतीय टीम का मैच था. इससे पहले सुपर सिक्स का मैच भारतीय टीम न्यूजीलैंड से हार चुकी थी. टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ जीतना बेहद जरूरी था. इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय पारी का 19वां ओवर डालने आए इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड.

इस ओवर से पहले युवराज सिंह की इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्र्यू फ्लिंटॉफ से जमकर मैदान पर बहस हो गई. इसके बाद से ही युवराज काफी गुस्से में थे. युवराज ने सारा गुस्सा स्टुअर्ट ब्रॉड की छह गेंदों पर निकाल दिया. उन्होंने एक के बाद एक सभी गेंदों पर छक्का जड़ दिया. उनके इस करिश्माई बल्लेबाजी के बाद फ्लिंटॉफ और ब्रॉड दोनों अपना सर पकड़ कर मैदान पर बैठ गए थे. उन्हें भी मालूम हो गया था कि उन्होंने भारत के शेर से पंगा लिया है.

यादगार पल: फ्लिंटॉफ ने लिया 'पंगा' तो युवराज ने 6 गेंदों में जड़ दिए थे 6 छक्‍के, पढ़िए उस ओवर का रोमांच

हर बॉल पर जड़ा छक्का

पहली गेंद- 19वें ओवर की पहली ही गेंद युवराज ने स्टेडियम के बाहर भेज दी. यह छक्का 111 मीटर का था.

दूसरी गेंद- एक बार फिर युवराज ने जोड़दार शॉट खेला. लो फुलटॉस गेंद को फ्लिप कर दिया और गेंद बैकवर्ड स्‍क्‍वेयर लेग के ऊपर से छक्के के लिए गई.

तीसरी गेंद- शुरुआती दो गेंदों पर दो छक्के खा चुके ब्रॉड तीसरी गेंद खाली निकालना चाहते थे लेकिन कहानी फिर वही हुई. इस बार युवराज ने एक्‍स्‍ट्रा कवर के उपर से गेंद को बाउंड्री पार भेज दिया.

चौथी गेंद- युवराज पूरी तरह बल्ले से आग उगल रहे थे और इंग्लैंड की टीम परेशान और हताश होने के अलावा कुछ नहीं कर पा रही थी. इस दौरान फ्लिंटॉफ और ब्रॉड ने काफी देर बात कर के रणनीति बनाई और ब्रॉड अपनी चौथी गेंद डालने के लिए दौड़े. इस बार उन्होंने ओवर द विकेट के बजाए राउंड द विकेट गेंद फेंकी लेकिन कुछ नहीं बदला. युवराज ने एक और छक्का जड़ दिया. इस बार बैकवर्ड पॉइंट के उपर से दर्शकों के बीच गेंद को भेज दिया.

पांचवीं गेंद- चार छक्के खाने के बाद किसी भी गेंदबाज के हौसले पस्त हो जाए. ब्रॉड के साथ भी ऐसा ही हुआ. पांचवी गेंद पर भी वही हुआ जो पहली चार गेंदों पर हुआ था. इस बार युवराज ने अपना सिगनेचर शॉट खेलते हुए मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगाया.

यादगार पल: फ्लिंटॉफ ने लिया 'पंगा' तो युवराज ने 6 गेंदों में जड़ दिए थे 6 छक्‍के, पढ़िए उस ओवर का रोमांच

छठी गेंद- ओवर की पांच गेंदों पर पांच छक्के लगने के बाद इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों के चेहरे की हवा उड़ी हुई दिखाई दे रही थी. स्टेडियम में वन्स मोर...वन्स मोर के शोर का सैलाब था. इसी बीच ब्रॉड ने ओवर का आखिरी गेंद डाला और इस बार भी सूरत-ए-हाल वही रहा. गेंद मिड ऑन के ऊपर से 6 रन के लिए दर्शकों के बीच चली गई थी. इंग्लैंड के खिलाड़ी सिर पकड़ कर मैदान पर बैठे थे और टी-20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बन गया था. युवराज सिंह ने कभी न भूलने वाला दिन क्रिकेट जगत को दे दिया था. वह इस इतिहास को रचने वाले पहले खिलाड़ी बने.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20, अय्यर-पटेल क्रीज पर मौजूद
LIVE: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20, अय्यर-पटेल क्रीज पर मौजूद
पहला टी20 जीतने के लिए टीम इंडिया को रचना होगा इतिहास, सामने सबसे बड़ा रन चेज
पहला टी20 जीतने के लिए टीम इंडिया को रचना होगा इतिहास, सामने सबसे बड़ा रन चेज
NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 82, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य
NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 82, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
Embed widget