हार्दिक पंड्या की वापसी से टीम इंडिया को होगा बड़ा फायदा: वीरेंद्र सहवाग
वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया बहुत मजबूत है लेकिन यहां हार्दिक पंड्या के आने से टीम को और फायदा होगा.

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में कोरोना का कहर दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है ऐसे में जहां सभी लोग अपने अपने घरों में हैं तो वहीं इस वायरस का असर दुनिया के सभी खेल टूर्नामेंट्स पर भी पड़ा जिसमें क्रिकेट भी शामिल है. इस दौरान आईपीएल, पीएसएल सभी टूर्नामेंट्स को रद्द कर दिया गया है. हालांकि 15 अप्रैल के बाद ही आईपीएल को लेकर ज्यादा जानकारी मिल पाएगी. ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेट फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ये एलान किया है कि अक्टूबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड पर इस वायरस का कोई असर नहीं पड़ेगा और ये टूर्नामेंट अपने समयानुसार होने की संभावना है.
ऐसे में इसी को लेकर जब टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग से जब ये पूछा गया वो वर्ल्ड कप टीम में किन किन खिलाड़ियों को देखते हैं. सहवाग ने इस दौरान कहा कि टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप की सबसे मजबूत टीम है क्योंकि टीम में हार्दिक पंड्या की वापसी हो रही है. उन्होंने आगे कहा कि हालांकि टूर्नामेंट को कौन सी टीम जीतेगी इसपर कहना को मुश्किल है लेकिन टीम इंडिया फिलहाल टॉप पर है.
हार्दिक पंड्या फिलहाल चोट से वापसी कर टीम इंडिया में शामिल हुए हैं. ऐसे में उन्होंने इससे पहले मुंबई टी20 लीग में धमाल का प्रदर्शन किया और ये भी संकेत दे दिए कि आने वाले समय में उनका प्रदर्शन और टॉप का होगा.























