एक्सप्लोरर

टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलकर 'जीरो' पर आउट होने वाले बल्लेबाज, देखें पूरी लिस्ट

टेस्ट क्रिकेट में ज्यॉफ एलॉट के नाम बिना रन बनाए सबसे ज्यादा 77 गेंदें खेलने का रिकॉर्ड है. जानें इस अनचाहे रिकॉर्ड से जुड़े बल्लेबाजों के बारे में.

टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज के लिए हर रन की अहमियत होती है, लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि खिलाड़ी काफी देर तक क्रीज पर रहने के बाद भी खाता नहीं खोल पाते. 2026 में निक मैडिनसन के 33 गेंदें खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल पाने से ये रिकॉर्ड एक बार फिर चर्चा में है. लेकिन, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदें खेलकर शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड अब भी ज्यॉफ एलॉट के नाम है.

न्यूजीलैंड के ज्यॉफ एलॉट के नाम ऐसा ही एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने 1999 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 77 गेंदों का सामना किया था, लेकिन एक भी रन नहीं बना सके. टेस्ट क्रिकेट में बिना खाता खोले सबसे ज्यादा गेंद खेलने के मामले में वो पहले नंबर पर हैं. वो 101 मिनट तक क्रीज पर टिके रहे, लेकिन रन बनाने में नाकाम रहे. आखिरकार वो बिना खाता खोले आउट हो गए. उनकी ये पारी टेस्ट क्रिकेट के अनोखे रिकॉर्ड में शामिल हो गई.

जेम्स एंडरसन भी इस सूची में शामिल

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 55 गेंदों का सामना किया, लेकिन अपना खाता नहीं खोल सके. वहीं, रिचर्ड एलिसन ने 1984 में भारत के खिलाफ 52 गेंदें खेलीं. पीटर सच ने 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 गेंदों का सामना किया था.

मिगेल कमिंस ने भी खेलीं 45 गेंदें

वेस्टइंडीज के मिगेल कमिंस ने 2019 में भारत के खिलाफ 45 गेंदें खेलीं, लेकिन वो भी बिना रन बनाए आउट हो गए. इस सूची में माइक व्हिटनी और शोएब अख्तर के नाम भी शामिल हैं. दोनों ने टेस्ट क्रिकेट में 42-42 गेंदें खेलकर शून्य पर अपना विकेट गंवाया था.

निक मैडिनसन भी सूची में शामिल

आंकड़ों के मुताबिक, निक मैडिनसन ने 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदें खेलकर अपना खाता नहीं खोला. इसके अलावा मंजुरुल इस्लाम, कीथ आर्थरटन, डैरिन मरे, इयान ओ'ब्रायन, ट्रेवर ग्रिपर, हीथ स्ट्रीक, ज्यॉफ अर्नोल्ड और अब्दुर रऊफ के नाम भी इस सूची में हैं.

यह भी पढ़ें: 'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें

About the author उफक साहिल

उफक साहिल ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की थी. वर्तमान में यह हैदराबाद में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में MA मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की छात्रा हैं. इन्होंने बिहार में दरभंगा के कामेश्वरनगर स्थित ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. अभी उफक एबीपी न्यूज़ वेबसाइट के बिजनेस और यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 2nd T20I Live: अभिषेक शर्मा ने शुरू की कुटाई, संजू निभा रहे साथ; भारत की मजबूत शुरुआत
Live: अभिषेक शर्मा ने शुरू की कुटाई, संजू निभा रहे साथ; भारत की मजबूत शुरुआत
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
RCB के खिलाड़ी ने रचाई शादी, खूबसूरत वाइफ के साथ आई पहली तस्वीर 
RCB के खिलाड़ी ने रचाई शादी, खूबसूरत वाइफ के साथ आई पहली तस्वीर 
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
CJP Protest LIVE: राष्ट्रपति के साथ मुलाकात से पहले विपक्ष की बैठक, कांग्रेस बोली- दिल्ली में अघोषित आपातकाल
Live: राष्ट्रपति के साथ मुलाकात से पहले विपक्ष की बैठक, कांग्रेस बोली- दिल्ली में अघोषित आपातकाल
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget