एक्सप्लोरर

Sunil Chhetri Retirement: 'मेहनत मेरी विरासत...', रिटायरमेंट स्पीच में भावुक हुए सुनील छेत्री, देखें वीडियो

Sunil Chhetri Retirement: सुनील छेत्री ने रिटायरमेंट ले ली है. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए खेलते हुए कुल 94 गोल दागे हैं.

Sunil Chhetri Retirement: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान रहे सुनील छेत्री ने हाल ही में 39 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया है. उन्होंने भारत के लिए 150 मैच खेले, जिनमें उन्होंने कुल 94 गोल दागे. सुनील अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दुनिया में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं. अब उन्होंने एक वीडियो में लोगों से आग्रह किया है कि लोग हमेशा उन्हें एक मेहनती और हैंडसम दिखने वाले खिलाड़ी के तौर पर याद करें. वो चाहते हैं कि उनकी 'मेहनत' को एक विरासत के रूप में देखा जाए.

सुनील छेत्री ने कहा, "मैं चाहता हूं कि लोग मुझे एक बहुत मेहनती और हैंडसम दिखने वाले खिलाड़ी के रूप में याद करें. मैंने कभी सावधानी नहीं बरती और मैं सोचता हूं कि मेरी विरासत और एक चीज जिसके लिए मुझे याद रखा जाएगा, वो यह है कि मैंने हमेशा मेहनत की और गुड-लुकिंग हूं. मेहनत को मेरी विरासत के रूप में देखा जाए. मैं चाहता हूं कि हमेशा मुझे एक मेहनती प्लेयर के तौर पर याद किया जाए. यह एकमात्र चीज है, जिसे मैं विरासत के रूप में पीछे छोड़ना चाहता हूं."

कब खेलेंगे आखिरी मैच?

सुनील छेत्री ने बताया कि रिटायरमेंट का एलान करते हुए बताया था कि वे 6 जून को कोलकाता में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग मैच में कुवैत के खिलाफ खेलेंगे, जो उनके करियर का आखिरी मैच होगा. एएफसी क्वालिफायर्स में भारत अभी ग्रुप ए में कतर के बाद दूसरे स्थान पर है. छेत्री ने बताया कि 19 साल तक इंडिया के लिए खेलना गर्व की बात रही, लेकिन अब रिटायरमेंट मैच से पूर्व उन्हें बहुत अजीब महसूस हो रहा है.

भारतीय टीम के कप्तान ने बताया कि उनका रिटायर होने का फैसला फिटनेस से जुड़ा नहीं है. वो अब भी बहुत फिट हैं और अच्छा खेलने में सक्षम हैं, लेकिन सुनील के अनुसार उन्हें अंदर से आवाज आने लगी थी कि अब उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने संकेत दिए हैं कि वो शायद डोमेस्टिक फुटबॉल में भी ज्यादा समय तक नहीं टिकेंगे.

यह भी पढ़ें:

30 मीटर पीछे खड़ा था कीपर, फिर बाउंसर पे बाउंसर; गौतम गंभीर ने बताया कितनी घातक थी शोएब अख्तर की गेंदबाजी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोनाल्डो का आखिरी मैच देखने पहुंचे एमएस धोनी और विराट कोहली! वायरल तस्वीर से मचा हंडकप; जानें हकीकत
रोनाल्डो का आखिरी मैच देखने पहुंचे एमएस धोनी और विराट कोहली! वायरल तस्वीर से मचा हंडकप
CM विजय ने चेन्नई 'थाला' को किया स्पेशल बर्थडे विश, जानें एमएस धोनी के जन्मदिन पर क्या बोले
CM विजय ने चेन्नई 'थाला' को किया स्पेशल बर्थडे विश, जानें एमएस धोनी के जन्मदिन पर क्या बोले
'भारतीय क्रिकेट को मेरा...', अचानक ये क्या कह गए सूर्यकुमार यादव? पोस्ट से मचा हडकंप
'भारतीय क्रिकेट को मेरा...', अचानक ये क्या कह गए सूर्यकुमार यादव? पोस्ट से मचा हडकंप
अफगानिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज का निधन, लंबे वक्त से भारत में चल रहा था इलाज; 38 की उम्र में ली आखिरी सांस
अफगानिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज का निधन, लंबे वक्त से भारत में चल रहा था इलाज

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget