एक्सप्लोरर

पहले ड्रा टेस्ट में कई सकारात्मक पहलू रहे: निक पोथास

श्रीलंका घरेलू सरजमीं पर बुरी तरह पराजित होने के बाद भारत को आखिर में यहां पहले टेस्ट मैच में चुनौती देने में सफल रहा और मुख्य कोच निक पोथास के अनुसार यह टीम के लिये बड़ा सकारात्मक पहलू है.

कोलकाता: श्रीलंका घरेलू सरजमीं पर बुरी तरह पराजित होने के बाद भारत को आखिर में यहां पहले टेस्ट मैच में चुनौती देने में सफल रहा और मुख्य कोच निक पोथास के अनुसार यह टीम के लिये बड़ा सकारात्मक पहलू है. पोथास ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘श्रीलंका में हम किसी भी श्रृंखला में चुनौती पेश नहीं कर पाये थे. यहां पहले टेस्ट मैच में हम बेहद प्रतिस्पर्धी रहे और यह बड़ा सकारात्मक पहलू है. टीम से जुड़े हर व्यक्ति को श्रेय जाता है. हम अधिक मजबूत बन गये हैं. हमें यूएई में सफलता मिली और हमने यहां अच्छा खेल दिखाया. ’’ श्रीलंका को तीन महीने पहले भारत ने उसकी सरजमीं पर तीनों प्रारूपों में 9-0 से हराया था लेकिन इसके बाद उसने यूएई में पाकिस्तान से दोनों टेस्ट मैच जीतकर वापसी की थी. तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने दोनों पारियों में भारत को परेशान किया. उन्होंने सात विकेट लिये. भारतीय कप्तान विराट कोहली की नाबाद 104 रन की पारी से मैच का पासा पलटा. पोथास ने कहा कि दो दिग्गजों माहेला जयवर्धने और कुमार संगकारा के संन्यास लेने के बाद बदलाव के दौर से गुजर उनकी टीम चुनौती के लिये तैयार है. उन्होंने कहा, ‘‘प्रक्रिया की शुरूआत श्रीलंका में हो गयी थी. चीजों में रातों रात बदलाव नहीं आया. हमने पाकिस्तान के खिलाफ दो अच्छे टेस्ट मैच खेले और यहां चुनौती पेश की लेकिन अभी हमें लंबी राह तय करनी है. भविष्य में यह बेहतरीन टीम बनने जा रही है और इसमें कोई संदेह नहीं है.’’ भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी के सामने श्रीलंका ने दूसरी पारी में सात विकेट 75 रन पर गंवा दिये थे लेकिन इससे पोथास ज्यादा परेशान नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘जब आप सात विकेट गंवाते हो तो यह चिंता का विषय है लेकिन मुझे लगता है कि भारत के खिलाफ लगातार दो श्रृंखलाओं से श्रीलंका को भविष्य में मजबूत टीम बनने में मदद मिलेगी. जब आप मजबूत टीमों के खिलाफ दबाव की परिस्थितियों में खेलते हो तो बेहतर टीम बनते हो. विकेट गंवाना चिंता का विषय है लेकिन हमने जिस तरह की चुनौती पेश की मैं उससे अधिक उत्साहित हूं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी, गिल टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी, गिल टॉप पर
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
रियाद में मिसाइल हमला, रोका गया क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मैच
रियाद में मिसाइल हमला, रोका गया क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मैच
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी लाएगा 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी लाएगा 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget