एक्सप्लोरर

स्पॉट फिक्सिंग में शामिल नहीं होने की जिद पर अड़ा था: श्रीसंत

श्रीसंत हाल ही में रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' के रनरअप भी बने हैं. श्रीसंत ने शो के दौरान कई बार स्पॉट फिक्सिंग ना करने की बात कही.

भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी शांताकुमारन श्रीसंत ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में शामिल नहीं होने के लिए जिद पर अड़े थे. उन्होंने अपनी बात साबित करने के लिए रिकॉर्ड हुई बातचीत का हवाला दिया है. टेलीफोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिग का हवाला देते हुए श्रीसंत ने बीसीसीआई के उनके ऊपर लगाए गए आजीवन प्रतिबंध को चुनौती दी है. श्रीसंत के मुताबिक, रिकॉर्डिग में उन्होंने कहा है, "मैं जिद्दी हूं और कुछ भी नहीं होगा." श्रीसंत ने 30 जनवरी को पिछली सुनवाई में अदालत को बताया था कि सट्टेबाजों ने उन्हें स्पॉट फिक्सिंग में घसीटने की कोशिश की थी, लेकिन वह इसमें फंसे नहीं थे. श्रीसंत का पक्ष रख रहे वरिष्ठ वकील सलमान खुार्शीद ने पीठ को बताया कि प्राथमिक जांच की रिपोर्ट उन्हें नहीं दी गई. इसके जवाब में अदालत ने कहा कि उनके पास अन्य सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट पहुंची थी. खुर्शीद ने कहा कि उनके पास रिपोर्ट थी, लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें यह नहीं बताया गया था कि रिपोर्ट का कौन-सा हिस्सा उनके खिलाफ था. अदालत को बताया गया कि किसी भी स्तर पर बीसीसीआई ने उनसे यह नहीं पूछा था कि कथित सामग्री के बारे में उनका क्या कहना है, जिसमें उनके खिलाफ कथित तौर पर 10 लाख रुपये की पेशकश शामिल है. इस पर श्रीसंत ने कहा, "मेरे ऊपर गंभीर आरोप लगाए गए थे. मुझे सबसे गंभीर अपराध का दोषी ठहराया गया, लेकिन सबूत का स्तर कम से कम गंभीर अपराध वाला है." श्रीसंत ने बीसीसीआई के अपने ऊपर लगाए गए आजीवन प्रतिबंध को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है. केरल हाईकोर्ट ने भी बीसीसीआई के फैसले को बरकरार रखा था. श्रीसंत ने कुछ वक्त पहले रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' में भी हिस्सा लिया था. शो के दौरान श्रीसंत ने अपने ऊपर लगे फिक्सिंग के आरोपों को खारिज किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विराट को संन्यास के लिए मजबूर किया गया...', अजीत अगरकर पर लगे गंभीर आरोप
'विराट को संन्यास के लिए मजबूर किया गया', अजीत अगरकर पर लगे गंभीर आरोप
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget