एक्सप्लोरर

ज़हीर खान नहीं भरत अरूण को गेंदबाज़ी कोच चाहते हैं रवि शास्त्री!

ज़हीर खान नहीं भरत अरूण को गेंदबाज़ी कोच चाहते हैं रवि शास्त्री!
नई दिल्ली/मुंबई: अनिल कुंबले के इस्तीफे और रवि शास्त्री के नए कोच बनने के बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट का विवाद खत्म नहीं हुआ है. बीसीसीआई के अंतिम ऐलान के बावजूद अभी खेल में कुछ और मोड़ आने की पूरी संभावना बनी हुई है. सूत्रों के मुताबिक टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज़ी कोच भरत अरूण टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं. टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री बतौर गेंदबाज़ी कोच भरत अरूण को टीम के साथ जुड़वाना चाहते हैं. जिसे लेकर जल्द ही ऐलान होना भी संभव है. लेकिन अगर ऐसा होता है तो फिर ज़हीर खान का कद एक बार फिर घट सकता है और फिर वो बतौर कंसलटेंट टीम के साथ विदेशी दौरों पर जुड़ेंगे. सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई इस मुद्दे पर गंभीर रूप से चर्चा कर रहे हैं और जल्द ही इसे लेकर ऐलान भी किया जा सकता है. साल 2014 से 2016 के बीच जब रवि शास्त्री भारतीय टीम के डायरेक्टर थे तब भी बतौर गेंदबाज़ी कोच भरत अरूण ने उनके साथ काम किया है और वो रवि शास्त्री की पसंद के आदमी भी हैं. शास्त्री और अरूण 1980 में अंडर-19 के दिनों से ही अच्छे दोस्त माने जाते हैं. एन श्रीनिवासन के पास रवि शास्त्री की खास पैरवी की वजह से ही भरत अरूण को पहले भी एनसीए से सीधे भारतीय टीम में एंट्री मिल गई थी. दरअसल नए गेंदबाज़ी कोच को लेकर ये पूरा विवाद सिर्फ पसंद का ही नहीं बल्कि पैसे का भी है. अभी तक गेदंबाज़ी कोच ज़हीर खान की फीस को लेकर सीओए के बीच पेंच फंसा हुआ है. दरअसल ज़हीर खान ने अपने इस पद के लिए बतौर फीस के रूप में 4 करोड़ की मांग की है. जिसे बीसीसीआई मोटी रकम मान रहा है. जिसके बाद वो ये भी विचार कर रहा है कि ज़हीर को भी द्रविड़ की तरह ही सिर्फ प्रमुख सीरीज़ या मौको पर ही बतौर कंसलटेंट टीम के साथ जोड़ा जाए. हालांकि सीएसी चेयरमैन सौरव गांगुली चाहते थे कि ज़हीन खान बतौर गेंदबाज़ी कोच टीम इंडिया को अपनी पूरी सेवाएं दें. जिसके बाद रवि शास्त्री को हेड कोच, ज़हीर खान को गेंदबाज़ी कोच और राहुल द्रविड़ को विदेशी दौरों पर कंसलटेंट की भूमिका में रखा गया. लेकिन इस बड़े ऐलान के एक दिन बाद ही ऐसी खबरें सामने आईं कि रवि शास्त्री को उनकी पसंद का सपोर्ट स्टाफ नहीं मिला जिसकी वजह से वो खुश नहीं है और भरत अरूण उनकी पसंद का आदमी होगा. इस पूरे मामले में सौरव गांगुली और रवि शास्त्री के बीच चल रही कोल्ड वार का फैसला होना अभी बाकी है. क्योंकि पिछले साल जब बतौर कोच अनिल कुंबले की नियुक्ति हुई थी तब भी सौरव ने रवि शास्त्री के नाम को नकार दिया था और अब एक बार फिर से वो शास्त्री के पक्ष में नहीं थे लेकिन शास्त्री टीम इंडिया के हेड कोच बने. इस पूरे मामले में आने वाली 15 तारीख को सीओए की एक बैठक हो सकती है. जिलमें सपोर्ट स्टाफ के इस पूरे मामले में आखिरी फैसला हो सके.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब खेलों में भी भगवा ब्रांडिंग', हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर भड़के ये दिग्गज
'अब खेलों में भी भगवा ब्रांडिंग', हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर भड़के ये दिग्गज
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
CWG 2026 के 8वें दिन लवप्रीत ने जीता सिल्वर, जानें मेडल टैली में कहां है भारत
CWG 2026 के 8वें दिन लवप्रीत ने जीता सिल्वर, जानें मेडल टैली में कहां है भारत
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू अनाउंस, जय शाह बोले- 'हमें भरोसा है कि...'
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू अनाउंस, जय शाह बोले- 'हमें भरोसा है कि...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
Stylish Dupatta Ideas: दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
Embed widget