एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ के लिए आज होगा टीम का चयन, अश्विन पर नज़र

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा. स्पिन को ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमज़ोरी माना जाता है. जिसकी वजह से आर अश्विन पर भी फैसला लिया जाएगा. राष्ट्रीय चयन समिति फैसला लेगी कि अश्विन को काउंटी चैम्पियनशिप को बीच में छोड़कर बुलाया जाये या नहीं. अश्विन इस समय इंग्लिश काउंटी के लिये डिवीजन दो में वारेस्टरशर के लिये खेल रहे हैं और उनका अनुबंध चार मैचों का है जिसमें से अभी तक दो ही मैच हुए हैं. अश्विन को अब 12 से 15 सितंबर तक लिसेस्टरशर के खिलाफ घरेलू मैच खेलना है और अंतिम मैच 25 से 28 सितंबर तक डरहम के खिलाफ होगा. अगर अश्विन को इन दोनों मैचों में खेलने के लिये अनुमति दी जाती है तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों के लिये उपलब्ध नहीं हो पायेंगे. अक्षर पटेल और युजवेंद्र चाहल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो चयनकर्ता अश्विन को काउंटी मैच अनुभव पूरा करने की अनुमति दे सकते हैं. चयन मामलों की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा,‘‘अश्विन को वारेस्टरशर के लिये चार मैचों का अनुबंध मिला है और अगर उसे दो ही मैचों के बाद बुला लिया जाता है तो उसे काउंटी में उचित अनुभव हासिल करने का उद्देश्य पूरा नहीं हो पायेगा. टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं ने फैसला किया था कि उन्हें काउंटी क्रिकेट में खेलना चाहिए.’’ टीम चयन में किसी हैरानी भरे बड़े फैसले की उम्मीद नहीं है लेकिन अगले तीन महीनों में 23 अंतरराष्ट्रीय मैचों (11 वनडे, नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन टेस्ट) को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ता टीम प्रबंधन के साथ मिलकर देखेंगे कि गेंदबाजी इकाई -तेज गेंदबाज और स्पिनरों- पर कितना भार पड़ेगा. भुवनेश्वर कुमार या जसप्रीत बुमरा को अगर आराम दिया जाता है तो यह दिलचस्प होगा और इनकी जगह उमेश यादव या मोहम्मद शमी को पहले तीन मैचों के लिये बुलाया जाये. भारतीय टीम का चयन 2019 में होने वाले विश्वकप की तैयारियों का जायजा लेने के लिहाज़ से भी किया जाएगा. जिसमें फिटनेस सबसे अहम रोल अदा करेगी. भविष्य को ध्यान में रखते हुए टीम में फिट खिलाड़ियों को ही मौका दिया जाएगा. बल्लेबाजी लाइन-अप सटीक दिखता है जिसमें सभी शीर्ष खिलाड़ियों: कप्तान विराट कोहली, उप कप्तान रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी का चयन तय है. हार्दिक पंड्या के ऑलराउंडर के तौर पर चुने जाने की उम्मीद है. उम्मीद है कि चयन बैठक में चेयरमैन एमएसके प्रसाद कांफ्रेंस काल के जरिये जुड़ेंगे जो लखनऊ में दलीप ट्राफी मैच देख रहे हैं जबकि सरनदीप सिंह और देवांग गांधी क्रमश: दिल्ली और कोलकाता में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन
भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget