एक्सप्लोरर

IPL 2020: प्ले ऑफ से पहले स्कॉट स्टायरिस ने बताया- यूएई में युजवेंद्र चहल को क्यों मिली सफलता

आईपीएल 2020 के 14 मैचों में युजवेंद्र चहल ने 20 विकेट लिए हैं. वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं.

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार प्रदर्शन कर प्लेऑफ में जगह बनाई है. उसके इस प्रदर्शन की एक बड़ी वजह लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का शानदार प्रदर्शन भी रहा है. चहल ने आईपीएल 2020 के लीग स्टेज के 14 मैचों में 20 विकेट लिए हैं और अभी इस समय लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में टॉम 5 में शामिल हैं.

आईपीएल 2020 के प्ले ऑफ मैचों से पहले न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिस ने बताया है कि युजवेंद्र चहल ने अपनी गेंदबाजी शैली में कुछ बदलाव किए हैं और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की कंडीशंस को अच्छे से समझ कर उसके साथ तालमेल बैठाया है, जिससे उन्हें यहां विकेट लेने में मदद मिली है. और इसलिए बैंगलोर को भी मदद मिली है.

स्टायरिस ने स्टार स्पोटर्स के शो पर कहा, "पहले इस बात पर ध्यान दीजिए की चहल ने आईपीएल 2020 में विकेट कहां लिए हैं और किस लेंथ पर गेंद डाली हैं. चहल को 12 फुल लेंथ की गेंदों पर विकेट मिले हैं और पांच गुड लेंथ की गेंदो पर विकेट मिले हैं. अब 2019 में देखिए, जहां वे बैंगलोर के लिए शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे थे, उन्होंने 15 विकेट गुड लेंथ और सिर्फ तीन विकेट ही फुल लेंथ पर लिए थे."

पूर्व ऑलराउंडर ने आगे कहा, "यह मुझे कुछ चीजें बताती हैं कि यूएई में फुल लेंथ पर गेंदबाजी करना असरदार है. क्योंकि भारत और यूएई में अलग-अलग कंडीशंस हैं इसलिए वे फुल लेंथ पर गेंदबाजी कर रहे हैं. आप किस तेजी से गेंदबाजी करते हैं यह भी काफी अहम है."

स्टायरिस के मुताबिक, "चहल हवा मे गेंद को धीमा फेंक रहे हैं और गेंद को आगे भी डाल रहे हैं, जिसके चलते वे बल्लेबाज को ड्राइव करने के लिए बुला रहे हैं और गलती करने पर मजबूर कर रहे हैं." उन्होंने आगे कहा कि वह (चहल) गेंद को आगे डालने और बल्लेबाज को ड्राइव कराने की कोशिश कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget