एक्सप्लोरर

इंजमाम उल हक बोले- सरफराज के कारण मशहूर हो रही थी पाकिस्तान टीम, बतौर कप्तान उसे मिलना चाहिए था और समय

पाकिस्तान के पूर्व चीफ सेलेक्टर और दिग्गज खिलाड़ी रहे इंजमाम उल हक का मानना है कि सरफराज अहमद की वजह से पाकिस्तान टीम मशहूर हो रही थी. इसलिए उन्हें बतौर कप्तान और ज्यादा समय मिलना चाहिए था.

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रहे इंजमाम उल हक का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज़ सरफराज अहमद को बतौर कप्तान और अधिक समय दिया जाना चाहिए था. इंजमाम ने कहा कि सरफराज की वजह से पाकिस्तान टीम दुनियाभर में मशहूर हो रही थी. उसे ऐसे समय में कप्तानी से हटाया गया, जब वह एक कप्तान के रूप में अनुभव हासिल कर रहा था. बता दें कि 2019 विश्व कप में पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के बाद सरफराज को कप्तानी से हटा दिया गया था. पाकिस्तान के एक टीवी चैनल पर पूर्व कप्तान इंजमाम ने कहा, 'सरफराज ने कप्तान के रूप में पाकिस्तान के लिए कुछ शानदार जीत हासिल की. वह एक अच्छा कप्तान बनना सीख रहा था. लेकिन जिस वक्त वह बतौर कप्तान अनुभव हासिल कर रहा था, तभी उसे कप्तानी से हटा दिया गया.' सरफराज को कप्तानी से हटाकर PCB ने जल्दबाजी की- इंजमाम 2016 से 2019 विश्व कप तक पाकिस्तान के चीफ सेलेक्टर रहे इंजमाम ने आगे कहा, 'सरफराज ने हमें चैंपियन ट्रॉफी जिताई. उसने टी-20 क्रिकेट में पाकिस्तान टीम को दुनिया की नंबर वन टीम बनाया. उसने हमें कुछ शानदार जीत दिलाई. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को उसे कप्तान के रूप में और ज्यादा समय देना चाहिए था. उसे कप्तानी से हटाकर बोर्ड ने जल्दबाजी की है.' उन्होंने आगे कहा कि कप्तान का अपना प्रदर्शन खराब हो सकता है. क्योंकि उसे दूसरे खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा ध्यान केंद्रित करना पड़ता है. हर कप्तान समय के साथ सीखता है और अच्छा बनता है. इसका कोई शॉर्ट कट नहीं है. इंजमाम ने आगे कहा कि लोग इमरान खान की कप्तानी की प्रशंसा करते हैं. लेकिन उन्होंने भी कप्तान के रूप में तीसरे प्रयास में देश को विश्व कप जिताया. उन्होंने कहा, इमरान खान ने 1992 विश्व कप जीता, क्योंकि उस वक्त तक वह एक महान कप्तान बन गए थे. वह अपने खिलाड़ियों को प्रेरित करने और उन्हें हर मैच जीतने और लड़ने के लिए सीख देते थे. लेकिन इमरान में ये काबिलियत समय के साथ आई थी. 2017 से 2019 तक कप्तान रहे थे सरफराज अहमद आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विकेटकीपर बल्लेबाज़ सरफराज अहमद 2017 से 2019 तक राष्ट्रीय टीम के कप्तान रहे. उन्होंने 13 टेस्ट, 35 वनडे और 37 टी-20 मैचों में पाकिस्तान टीम की कप्तानी की. सरफराज की कप्तानी में पाक ने 37 में से 29 मैच जीते हैं. वह इस फॉर्मेट में अपने देश के सबसे बेस्ट कप्तान रहे हैं. अपनी कप्तानी में सरफराज ने लंबे समय तक पाकिस्तान को दुनिया की नंबर वन टीम बनाए रखा. हालांकि, 2019 विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद सरफराज को कप्तानी से हटा दिया गया. यह भी पढ़ें-  क्या फिक्स था 2011 विश्व कप का फाइनल मुकाबला? अब ICC ने दिया बड़ा बयान इशांत शर्मा ने कहा- 2013 के बाद ही धोनी को अच्छी तरह से समझने लगा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup 2026 Final Live: दूसरे हाफ का खेल शुरू, फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना 0-0 से बराबरी पर
LIVE: दूसरे हाफ का खेल शुरू, फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना 0-0 से बराबरी पर
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget