एक्सप्लोरर

चेहरे पर मुस्कान और खड़े होकर बजाई ताली, देखें मिचेल मार्श के छक्कों पर कैसा रहा LSG मालिक का रिएक्शन

DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच में मिचेल मार्श गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं. उनकी पारी पर संजीव गोयनका का रिएक्शन वायरल हो रहा है.

Sanjeev Goenka Reaction Mitchell Marsh Batting: IPL टीमों के मालिक अक्सर अपनी-अपनी टीम के मैच देखने आते रहते हैं. SRH टीम की सीईओ काव्या मारन मैच के दौरान काफी इमोशनल हो जाती हैं. उसी तरह के भाव लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के चेहरे पर देखे गए हैं. सोमवार को लखनऊ का मैच दिल्ली कैपिटल्स से हुआ जिसमें मिचेल मार्श और एडन मार्करम ने LSG के लिए ओपनिंग की थी. मार्श और मार्करम ने लखनऊ को तूफानी शुरुआत दिलाई, जिसके प्रतिक्रिया स्वरूप संजीव गोयनका खुद को तालियां बजाने से नहीं रोक पाए.

संजीव गोयनका हुए खुश

मिचेल मार्श ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 21 गेंद में फिफ्टी पूरी की है. दूसरी ओर मार्करम चाहे 15 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने भी अपनी छोटी सी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया. मार्श और मार्करम के तगड़े शॉट्स को देख LSG के मालिक का रिएक्शन देखने लायक रहा. फिफ्टी पूरी करने तक मार्श ने 5 चौके और 4 छक्के लगाए थे.

आपको याद दिला दें कि मिचेल मार्श को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में LSG ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था. बताते चलें कि मार्श लखनऊ टीम के लिए बैटिंग कर रहे हैं. चोट के कारण वो गेंदबाजी करते नहीं दिखेंगे. उन्हें भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर के दौरान चोट आई थी और सीरीज के मध्य में ही उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया गया था.

निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने मचाया कोहराम

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए निकोलस पूरन ने 30 गेंद में 75 रन बनाए, दूसरी ओर मिचेल मार्श ने भी तूफानी अंदाज में 36 गेंद में 72 रन की पारी खेली. उनकी बैटिंग पर संजीव गोयनका काफी खुश नजर आ रहे थे, लेकिन डेथ ओवरों में जब मिचेल स्टार्क लखनऊ के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट रहे थे, तब गोयनका के चेहरे पर निराशा भी देखी गई.

यह भी पढ़ें:

खलील अहमद ने MI के खिलाफ की थी बॉल टेंपरिंग? ऋतुराज गायकवाड़ के साथ वीडियो वायरल; CSK के बैन की उठी मांग

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
अभिषेक शर्मा की 15 गेंद में फिफ्टी, युवराज ने 12 गेंद का रिकॉर्ड याद दिलाकर खींची टांग
अभिषेक शर्मा की 15 गेंद में फिफ्टी, युवराज ने 12 गेंद का रिकॉर्ड याद दिलाकर खींची टांग
अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
IND vs NZ 3rd T20I Highlights: वेलिंगटन में भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक ने लगाया रिकॉर्ड शतक; न्यूजीलैंड ने गंवाई सीरीज
Highlights: वेलिंगटन में भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक ने लगाया रिकॉर्ड शतक; न्यूजीलैंड ने गंवाई सीरीज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget