एक्सप्लोरर

8 Sixes in an Over: इस बल्लेबाज ने मचाई तबाही, एक ओवर में जड़े 8 छक्के, बटोरे इतने रन

50 Runs in an over: सैम हैरिसन ने सोरेंटो डनक्रेग सीनियर क्लब के लिए खेलते हुए एक ओवर में 8 छक्के की मदद से 50 रन बनाए. ये कारनामा उन्होंने नैथन बेनेट के ओवर में किया.

Sam Harrison hits 8 sixes in an over: एक बल्लेबाज एक ओवर में कितने रन बना सकता है. आप कहेंगे कि एक ओवर में 6 गेंदें होती हैं, अगर बल्लेबाज सभी 6 गेंदों पर छक्के मारता है तो 36 रन बनेंगे. लेकिन एक ऐसा बल्लेबाज है जो इन आंकड़ों को गलत साबित कर दिया है. उसने ऐसा कारनामा किया है कि क्रिकेट एक्सपर्ट भी हैरान हो गए हैं. आइए आपको बताते हैं कि कौन है वो बल्लेबाज और उसने एक ओवर में कितने छक्के लगाए हैं. 

एक ओवर में जड़े 8 छक्के

ऑस्ट्रेलिया के सैम हैरिसन(Sam Harrison) ने सोरेंटो डनक्रेग सीनियर क्लब और किंग्सले-वुडवाले सीनियर क्लब के बीच खेले गए मैच के दौरान एक ओवर में रिकॉर्ड 8 छक्के जड़ दिए. उन्होंने सोरेंटो डनक्रेग सीनियर क्लब के लिए खेलते हुए एक ओवर में 8 छक्के की मदद से 50 रन बनाए. ये कारनामा उन्होंने नैथन बेनेट के ओवर में किया. बेनेट ने ओवर में 8 गेंदें फेंकी, जिसमें 2 नो-बॉल रही. बेनेट ने पारी के 39वें ओवर में 50 रन खाए. 

सैम ने इसके बाद 40वें ओवर में अपना शतक पूरा किया. वह 39वें ओवर के बाद 80 रन पर थे और 40वें ओवर में 22 रन बनाने के साथ उन्होंने शतक पूरा किया. सैम की सेंचुरी की बदौलत सोरेंटो डनक्रेग सीनियर क्लब ने 40 ओवर में 276 रन बनाए. 

पहले भी एक ओवर में 77 रन बन चुके हैं

यह पहली बार नहीं है जब किसी गेंदबाज ने एक ओवर में 36 से ज्यादा रन दिए है. न्यूजीलैंड में एक फर्स्ट क्लास मैच में बर्ट वेंस ने एक ओवर में 77 रन दिए थे. ये अब तक एक ओवर में दिए गए सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड है. 

ये बल्लेबाज जड़ चुके हैं 6 छक्के

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 3 खिलाड़ियों ने 6 छक्के लगाए हैं. युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप-2007 में इंग्लैंड के स्टूअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे. वहीं साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स भी 6 छक्के लगाने का कारनामा कर चुके हैं. उन्होंने 2007 में नीदरलैंड के खिलाफ ये कारनामा किया. इसके अलावा वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड श्रीलंका के खिलाफ 6 छक्के लगा चुके हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Ind vs Pak: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले नर्वस हैं Kohli? विराट ने दिया ये जवाब

Ramiz Raja के इस बयान पर भड़के Mohammad Aamir, जमकर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget