एक्सप्लोरर

Anjali Tendulkar New Flat: सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर ने मुंबई के विरार में खरीदा लाखों का फ्लैट, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर ने विरार में 32 लाख रुपये का फ्लैट खरीदा है. 391 वर्ग फुट का यह अपार्टमेंट तीसरी मंजिल पर स्थित है.

Anjali Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के आइकॉन सचिन तेंदुलकर की पत्नी और पेशे से डॉक्टर अंजलि तेंदुलकर ने मुंबई के पास विरार में एक नया आलीशान फ्लैट खरीदा है. Zapkey.com द्वारा एक्सेस किए गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक, यह अपार्टमेंट 32 लाख रुपये की भारी रकम देकर खरीदा गया है. जानिए इस अपार्टमेंट से जुड़ी पूरी डिटेल क्या है

कहां है अपार्टमेंट?

दस्तावेज बताते हैं कि अंजलि तेंदुलकर ने यह फ्लैट पेनिनसुला हाइट्स नामक बिल्डिंग में खरीदा है. 391 वर्ग फुट का यह अपार्टमेंट इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित है. विरार, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) का हिस्सा है और पिछले कुछ सालों में यहां हाउसिंग प्रोजेक्ट्स और प्रॉपर्टी निवेश में तेजी देखने को मिली है.

रजिस्ट्रेशन और लागत

यह डील 30 मई 2025 को आधिकारिक तौर पर रजिस्टर्ड हुई थी. रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट्स के अनुसार, अंजलि तेंदुलकर ने इस प्रॉपर्टी के लिए 1.92 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान किया है.

महिला खरीदार होने के नाते उन्हें स्टांप ड्यूटी पर 1 प्रतिशत की छूट भी मिली है. महाराष्ट्र सरकार महिलाओं को यह लाभ देती है ताकि उन्हें प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके. राज्य में स्टांप ड्यूटी की कीमत आमतौर पर 5 प्रतिशत से 7 प्रतिशत के बीच होती हैं, जो शहर और जिले के हिसाब से बदलती हैं.

विरार में प्रॉपर्टी की कीमत

स्थानीय रियल एस्टेट ब्रोकरों के अनुसार, विरार में रिहायशी प्रॉपर्टीज की कीमत 6,000 रुपये से 9,000 रुपये प्रति वर्ग फुट तक हैं. लोकेशन, बिल्डिंग की सुविधाओं और कनेक्टिविटी के आधार पर यह कीमत और भी बढ़ सकती है. विरार मुंबई के उत्तरी हिस्से में आता है और यहां नई मेट्रो कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के चलते निवेशकों की रुचि लगातार बढ़ रही है.

तेंदुलकर परिवार का निवेश

सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर पहले से मुंबई में आलीशान प्रॉपर्टीज के मालिक हैं. ऐसे में विरार जैसे इलाके में निवेश उनके पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget