एक्सप्लोरर

UEFA Champions League Final 2022: रियल मैड्रिड 14वीं बार बना यूरोप का चैंपियन, फाइनल मुकाबले में लिवरपूल को 1-0 से हराया

Liverpool vs Real Madrid: यूएफा चैंपियंस लीग के फाइनल मुकाबले में रियल मैड्रिड ने लिवरपूल को 1-0 से हराकर 14वीं बार खिताब अपने नाम किया.

Real Madrid vs Liverpool: विंसी जूनियर (Vinicius Junior) के 59वें मिनट में किए गए गोल ने एक बार फिर स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड (Real Madrid) को यूएफा चैंपियंस लीग (UEFA Champions League) का टाइटल दिला दिया. चैंपियंस लीग के फाइनल में रियल मैड्रिड ने लिवरपूल (Liverpool) को 1-0 से हराया. यह 14वीं बार है, जब रियल मैड्रिड ने यह ट्रॉफी अपने नाम की है.

शनिवार रात पेरिस के 'स्टेड डी फ्रांस' स्टेडियम में खेले गए इस महा मुकाबले में रियल मैड्रिड के ब्राजीली विंगर विंसी जूनियर का गोल निर्णायक रहा. उन्होंने दूसरे हॉफ में अपनी टीम को जो बढ़त दिलाई, वह आखिरी तक बरकरार रही. लिवरपूल के खिलाड़ियों ने इस लीड को खत्म करने की भरपूर कोशिशें कीं लेकिन रियल मैड्रिड के गोलकीपर थीबॉट कर्टिस के शानदार बचावों ने इन प्रयासों पर हर बार पानी फेर दिया.

पहले हॉफ में भारी रहा लिवरपूल
लिवरपूल फुटबॉल क्लब का हालिया प्रदर्शन देखते हुए उसे चैंपियंस लीग ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार माना जा रहा था. फाइनल मैच के पहले हॉफ में लिवरपूल ने उम्मीदों के मुताबिक खेल भी दिखाया. वह खेल के हर मोर्चे पर रियल मैड्रिड से बेहतर रही. पहले हॉफ में लिवरपूल लीड लेने के भी बेहद करीब थी लेकिन सादियो माने के एक प्रयास को कर्टिस ने आश्चर्यजनक बचाव कर विफल कर दिया.

गोल करने के 23 प्रयास असफल
लिवरपूल के मिडफील्डर और स्ट्राइकर ने पूरे वक्त रियल मैड्रिड के डिफेंडर्स पर दबाव बनाए रखा. लिवरपूल की ओर से गोल करने के कुल 23 प्रयास हुए, इनमें 9 बार सीधे गोल पोस्ट पर अटैक हुए लेकिन यह सभी असफल रहे. इसके उलट रियल मैड्रिड ने केवल 3 प्रयास किए और इनमें उन्हें एक सफलता हाथ लग गई. कॉर्नर्स लेने में भी लिवरपूल आगे रहा. लिवरपूल ने 6 कॉर्नर लिए वहीं रियल मैड्रिड को 2 बार कॉर्नर किक मिली. लिवरपूल के इस आक्रामक खेल का जवाब रियल मैड्रिड के गोलकीपर कर्टिस पूरे वक्त देते रहे. उन्होंने पूरे मैच में कुल 9 बचाव किए.

एक हफ्ते में लिवरपूल के हाथ से फिसल गईं दो बड़ी ट्रॉफी
हाल ही में लिवरपूल महज एक पॉइंट से इंग्लिश प्रीमियर लीग का टाइटल चूका था. इंग्लिश प्रीमियर लीग के 38वें मैच डे पर रोमांचक उतार-चढ़ाव के बीच ट्रॉफी मैनचेस्टर सिटी के हाथ लग गई थी. अब चैंपियंस लीग में भी लिवरपूल को बेहद करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि लिवरपूल के हिस्से इस बार इंग्लिश लीग कप और एफए कप के खिताब जरूर आए हैं.

यह भी पढ़ें-

IPL 2022: 'आपको निराश किया, अगले सीजन पूरा जोर लगा देंगे', RCB फैंस के लिए दिनेश कार्तिक का मैसेज  

IPL 2022: 'शेन वॉर्न बहुत खुश होंगे', राजस्थान 14 साल बाद फाइनल में पहुंची तो फैंस इस तरह कर रहे 'फर्स्ट रॉयल्स' को याद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन
भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget