एक्सप्लोरर

IPL 2022: 'आपको निराश किया, अगले सीजन पूरा जोर लगा देंगे', RCB फैंस के लिए दिनेश कार्तिक का मैसेज

RCB vs RR: IPL 2022 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद RCB प्लेयर दिनेश कार्तिक ने फैंस के लिए एक खास संदेश दिया है.

Dinesh Karthik to RCB Fans: विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने RCB फैंस के लिए एक खास संदेश भेजा है. इस संदेश में वह अगले सीजन में पूरी ताकत के साथ IPL ट्रॉफी जीतने की बात कहते नजर आ रहे हैं. इसी के साथ वह RCB के फैन बेस (RCB Fans) की भी खूब तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं. वह कहते हैं कि जिस तरह का फैन बेस RCB का है, वैसा अन्य किसी IPL टीम के पास नहीं है.

RCB के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर कार्तिक कहते हैं, 'एक टीम के रूप में हमने जो कुछ हासिल किया, उससे मैं खुश हूं. पर मेर लिए सबसे ज्यादा खास वह फैंस रहे हैं, जो मेरे सोशल मीडिया फीड पर आते हैं. इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर पर वह जिस तरह मेरे बारे में बात करते हैं. मैं यह सब कुछ थोड़ा बहुत इधर-उधर पढ़ता रहता हूं. जिस तरह का इंगेजमेंट इन फैंस ने मुझे दिया है, उससे बहुत ज्यादा सकारात्मकता मिली. इसीलिए मुझे महसूस हो रहा है कि मैंने आप सभी को निराश किया लेकिन हम अगले सीजन में पूरा जोर लगाकर कोशिश करेंगे.'

'RCB का फैनबेस सबसे बेस्ट'
दिनेश कार्तिक कहते हैं, 'मैं IPL में कई टीमों का हिस्सा रहा लेकिन RCB का फैनबेस सबसे बेस्ट है. यह फैनबेस मैदान में जिस तरह का उत्साह बढ़ाता है, वैसा मैंने अन्य कहीं नहीं पाया. मैं वाकई शुक्रगुजार हूं. आप जैसे फैंस के बिना मैं इस उम्र में वह सब कुछ हासिल नहीं कर सकता था जो मैं करना चाहता हूं.' 

इस सीजन खूब चला है दिनेश कार्तिक का बल्ला
RCB ने IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में दिनेश कार्तिक को 5.50 करोड़ में खरीदा था. RCB के लिए कार्तिक इस कीमत से कहीं ज्यादा फायदेमंद साबित हुए. उन्होंने इस सीजन की 16 पारियों में 10 बार नाबाद रहते हुए 55 की बल्लेबाजी औसत से 330 रन जड़े. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 180 से ऊप रहा. इस सीजन उन्होंने बतौर फिनिशर RCB को कई मैच जिताए. यही कारण भी रहा कि कार्तिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में भारतीय टीम में जगह भी मिली है.

यह भी पढ़ें..

RCB vs RR: दूसरे क्वालीफायर मैच में कहां-कहां RCB से हुई चूक? जानिए हार के 3 बड़े कारण

IPL 2022: 'शेन वॉर्न बहुत खुश होंगे', राजस्थान 14 साल बाद फाइनल में पहुंची तो फैंस इस तरह कर रहे 'फर्स्ट रॉयल्स' को याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget