एक्सप्लोरर

जानिए, क्यों? टीम इंडिया के लिए 'ब्रेक' चाहते हैं कोच रवि शास्त्री

जानिए, क्यों? टीम इंडिया के लिए 'ब्रेक' चाहते हैं कोच रवि शास्त्रीसौजन्य: BCCI Twitter
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार क्लीन स्वीप के बाद भारतीय टीम का अगला पड़ाव है ऑस्ट्रेलिया सीरीज़. लेकिन इस सीरीज़ से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बीसीसीआई से एक गंभीर और ज़रूरी मांग रख डाली है.  टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से कहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय मैचों का कार्यक्रम बनाते समय खिलाड़ियों के आराम का ध्यान रखे. खबरों के मुताबिक शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासक कमेटी और बोर्ड के सीईओ राहुल जोहरी से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बात करते हुए टीम के हेड कोच ने ये बात रखी. हाल ही में टीम इंडिया का दौरा बहुत लंबा रहा है. भारतीय टीम ने साल की शुरूआत में फरवरी में बांग्लादेश के साथ एक टेस्ट मैच के बाद फरवरी और मार्च के महीने में ऑस्ट्रेलिया के साथ 4 टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज़ खेली. इसके बाद भारतीय टीम अप्रेल और मई के महीने में आईपीएल के बिज़ी शेड्यूल में व्यस्त रही. आईपीएल के तुरंत बाद भारतीय टीम जून के महीने में इंग्लैंड में आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 खेलने गई. चैम्पियंस ट्रॉफी से सीधे भारतीय टीम वेस्टइंडीज़ रवाना हो गई. जून के अंत में और जुलाई में भारत ने वेस्टइंडीज़ के साथ 5 वनडे और 1 टी20 मुकाबला खेला. वेस्टइंडीज़ से लौटने के बाद अगस्त में भारत ने श्रीलंका के साथ 3 टेस्ट, 5 वनडे और 1 टी20 खेला. और अब वहां से लौटने पर आने वाली 17 तारीख से भारतीय टीम को फिर ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज़ खेलनी है. भारतीय टीम का दौरा यहीं खत्म नहीं होता. उसे इसके तुरंत बाद न्यूज़ीलैंड के साथ भी 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलने हैं. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने अपने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया है कि शास्त्री और खिलाड़ी चाहते हैं कि बोर्ड अंतरराष्ट्रीय मैचों को लेकर थोड़ा बेहतर प्रोग्राम बनाए. बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर इतना टाइट है कि मैच के साथ-साथ सफर भी खिलाड़ियों के शरीर पर बुरा असर डालता है. खबर के मुताबिक शास्त्री ने बोर्ड से कहा है कि इस बारे में विचार करना चाहिए. उनका मानना है कि इससे खिलाड़ियों को जल्द रिकवर होने में मदद मिलेगी. हालांकि व्यस्त शेड्यूल के अलावा बाकी जिन भी तरह से बोर्ड खिलाड़ियों का ख्याल रख रहा है उससे रवि शास्त्री खुश हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget