एक्सप्लोरर

पुणे वनडे: 76 गेंदों पर 120 रन बनाने वाले केदार के करिश्मे से जीता भारत

पुणे: पुणे वनडे में कप्तानी पारी खेलते हुए विराट कोहली पहले मैच में भारत को जीत की ओर ले गए. वहीं उनका साथ दे रहे केदार जाधव की बल्लेबाज़ी किसी करिश्मे से कम नहीं थी. इसका अंदाज़ा आपको इस बात से हो जाना चाहिए कि जाधव अपने 13वें वनडे मैच में ही भारत के लिए छठा सबसे तेज़ शतक बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए. इन्हीं शतकों की बदौलत टीम इंडिया ने पहला मैच जीतकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. 11 गेंद रहते हासित हुई जीत अंग्रेज़ गेंदबाज़ों पर टीम इंडिया ने दोहरा अटैक किया. एक तरफ विराट बेरहमी से बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ केदार का कहर जारी था. पुणे वनडे में इंग्लैंड के गेंदबाज़ों पर इन दोनों बल्लेबाज़ों ने ऐसा कहर बरपाया कि 351 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य भी 11 गेंद पहले ही हासिल हो गया. विराट और केदार के शतकों से आई जीत विराट कोहली ने 105 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 122 रन बनाए, जबकि केदार जाधव ने 76 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों के साथ 120 रन बनाए. जाधव का ज़बरदस्त प्रदर्शन टीम को जीत की दहलीज पर ले गया. बताते चलें कि ये कोहली का 27वां शतक था, वहीं ये केदार का दूसरा शतक था. मज़े की बात ये है कि उन्होंने वनडे में अबतक सिर्फ शतक ही लगाए हैं, उनके नाम कोई अर्धशतक नहीं है. जान लगाकर खेले जाधव केदार जाधव जिस सफाई से शॉट्स मार रहे थे उससे तो यही लग रहा था कि उन्हें क्रिकेट की बॉल किसी फुटबॉल जैसी नज़र आ रही हो. इस विस्फोटक बल्लेबाज़ी का नतीजा ये हुआ कि पांचवे विकेट के लिए कोहली और जाधव के बीच रिकॉर्ड 200 रनों की साझेदारी हुई. यही नहीं जाधव ने अपना अर्धशतक 29 गेंद में और शतक सिर्फ 65 गेंदों में पूरा कर लिया. उनका स्ट्राइक रेट था करीब 158 का. जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले जाधव के पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. उन्हें भागने में परेशानी हो रही थी लेकिन तब भी वे खेले जा रहे थे. आखिरकार 120 के स्कोर पर जाधव कैच आउट हो गए लेकिन तबतक टीम इंडिया की जीत की नींव तैयार हो चुकी थी. मैच के बाद कप्तान कोहली ने जाधव की जमकर तारीफ की. वन डे में जाधव का ये अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. जब उनका शतक पूरा हुआ तो कोहली ने जिस तरह से उनका उत्साह बढ़ाया वो भी देखने के लायक था. ज़ाहिर है कि इस प्रदर्शन के बाद जाधव को कोहली 2019 वर्ल्ड कप में अपने बेहतरीन सिपहसालार के तौर पर देख रहे होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, धूप खिली; अब कब शुरू हो सकता है खेल
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, धूप खिली; अब कब शुरू हो सकता है खेल
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान

वीडियोज

Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget