एक्सप्लोरर

'सांस रोक, सीना ठोक' कर खिताब जीतने उतरेगी यूपी योद्धा की टीम

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में दूसरी बार हिस्सा ले रही यूपी योद्धा रिशांक देवाडिगा की अगुवाई में इस बार उतरेगी. पिछली बार यूपी योद्धा प्लेऑफ तक पहुंची थी. टीम उस बार भी आत्मविश्वास से भरी है. टीम के कोच अर्जुन सिंह ने कहा है कि उनकी टीम इस बार फाइनल में जगह बनाने के इरादे से ताल ठोकने के लिए तैयार है।

नई दिल्ली:  प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में दूसरी बार हिस्सा ले रही यूपी योद्धा की टीम इस बार रिशांक देवाडिगा की अगुवाई में खिताब जीतने उतरेगी. पिछली बार यूपी योद्धा प्लेऑफ तक पहुंची थी. टीम इस बार भी आत्मविश्वास से भरी है. टीम के कोच अर्जुन सिंह ने कहा है कि उनकी टीम इस बार फाइनल में जगह बनाने के इरादे से ताल ठोकने के लिए तैयार है। जीएमआर ग्रुप के स्वामित्व वाली यूपी योद्धा ने लीग के पांचवें सीजन में पहली बार हिस्सा लिया था. टीम ने पिछले सीजन में 22 में से कुल आठ मैच जीते थे। छठे सीजन में यूपी योद्धा को अपना पहला मुकाबला आठ अक्टूबर को चेन्नई में तमिल थलाइवाज से खेलना है. टीम के केच अर्जुन ने गुरुवार को टीम की नई जर्सी लांच की. उन्होंने कहा, 'पिछले साल की तुलना में इस बार लीग में कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी. पिछले सीजन में हम पहली बार इसमें उतरे थे और प्लेऑफ तक पहुंचे थे. लेकिन अब की बार हम फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतर रहे हैं. इसके लिए टीम ने काफी अच्छी तैयारी की है' यूपी योद्धा इस बार अपने सभी घरेलू मैच यहां 2 से 8 नवम्बर के बीच शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेलेगी. कोच ने कहा, 'हम पांचवें सीजन में पहली बार लीग में उतरे थे। उस समय हमारे पास अनुभव थोड़ा कम था, लेकिन हमने पिछले सीजन से काफी कुछ सीखा है. इस सीजन में हमारा एक ही मकसद है कि हम फाइनल खेलें और चैम्पियन बनें.' यूपी योद्धा ने लीग के छठे सीजन के लिए रेडर रिशांक देवदिगा को अपना नियुक्त किया है. रिशांक पिछले साल यूपी योद्धा से जुड़े थे. इससे पहले वह अपने घरेलू फ्रेंचाइजी यू-मुम्बा टीम का हिस्सा थे. अर्जुन ने कहा, 'टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास काफी अनुभव है और रिशांक भी उनमें से एक हैं. इसके साथ-साथ युवा खिलाड़ियों का भी मिश्रण है. रिशांक काफी अनुभवी हैं. उनकी कप्तानी में महाराष्ट्र की टीम सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप का खिताब जीत चुकी हैं.' उन्होंने कहा,'वह उस टीम का हिस्सा रह चुके हैं, जिन्होंने हाल ही में दुबई में कबड्डी मास्टर्स का खिताब अपने नाम किया था. मुझे उम्मीद है कि उनकी कप्तानी में यूपी जरुर फाइनल में कदम रखेगी.' यह रही यूपी योद्धा की पूरी टीम ऋशांक देवादिगा, प्रशांत राय,जीवा कुमार ,श्रीकांत जाधव, सचिन कुमार, सियांग रियोल किम, सुलेमान कबीर, नरेंद्र, अमित कुमार, रोहित चौधरी, भानु प्रताप, नितिन मावी, आशीष परमार, बी. सागर कृष्णा, आजाद सिंह, अकरम शेख, ऋषभ चौधरी, पंकज, नितेश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: अभी कवर्स से ढका हुआ है ग्राउंड, जानें गॉल से ताजा अपडेट
LIVE: अभी कवर्स से ढका हुआ है ग्राउंड, जानें गॉल से ताजा अपडेट
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?
2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget