एक्सप्लोरर

Ranji Trophy: 18 साल की उम्र में पृथ्वी शॉ ने जड़ा 5वां फर्स्ट-क्लास शतक

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए इस सीज़न रणजी में तीसरा शतक जमाया. जिससे मुंबई ने शुरूआती झटकों के बावजूद आंध्र के खिलाफ रणजी ट्राफी ग्रुप सी मैच के पहले दिन आज यहां छह विकेट पर 248 रन बनाये.

ओंगोल: युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए इस सीज़न रणजी में तीसरा शतक जमाया. जिससे मुंबई ने शुरूआती झटकों के बावजूद आंध्र के खिलाफ रणजी ट्राफी ग्रुप सी मैच के पहले दिन आज यहां छह विकेट पर 248 रन बनाये. पिछले तीन मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक जड़ने वाले 18 वर्षीय शॉ ने 114 रन बनाये. उन्होंने यह पारी ऐसे समय में खेली जबकि दूसरे छोर से मुंबई का शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया था. पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाले मुंबई का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 64 रन था. शॉ को यहां से सिद्धेष लाड (86) के रूप में अच्छा सहयोगी मिला. इन दोनों ने चौथे विकेट के लिये 125 रन जोड़े. शॉ के आउट होने से यह साझेदारी टूटी. उन्होंने अपनी पारी में 173 गेंदें खेली तथा 14 चौके और एक छक्का लगाया. पृथ्वी शॉ की इस बेहतरीन पारी के बाद उनकी तुलना सचिन तेंदलुकर के साथ की जारी रही है. पृथ्वी ने महज़ 18 साल की उम्र में 5 फर्स्ट-क्लास शतक लगाकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भारतीय टीम को एक नया सितार मिल सकता है. एक आंकड़े के मुताबिक 18 साल 8 दिन की उम्र में जहां सचिन ने 36 मैचों की 57 पारियों में 2911 रन बनाए थे. वहीं पृथ्वी शॉ ने अब तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं. जिनकी 13 पारियों में उन्होंने 873 रन बनाए हैं. सचिन ने 18 साल 8 दिन की उम्र तक 59.40 के औसत से खेलते हुए 7 शतक और 19 अर्धशतक लगाए थे. वहीं पृथ्वी शॉ ने अब तक 67.15 के औसत से 5 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. 18 साल 8 दिन की उम्र तक सचिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 159 का था, वहीं पृथ्वी शॉ का अब तक सर्वश्रेष्ठ स्कोर 154 रन है. शॉ के विकेट के बाद श्रेयस अय्यर और कप्तान आदित्य तारे खाता भी नहीं खोल पाये. स्टंप उखड़ने के समय अभिषेक नायर 21 रन पर खेल रहे थे जबकि धवल कुलकर्णी को अभी खाता खोलना है. आंध्र की तरफ से बी अयप्पा ने तीन और डीपी विजयकुमार ने दो विकेट लिये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI: बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग है हैदराबाद, आज चौथे टी20 में टूटेंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग है हैदराबाद, आज चौथे टी20 में टूटेंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड के ऐलान पर अपडेट, BCCI के लिए सिरदर्द बने 3 खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड के ऐलान पर अपडेट, BCCI के लिए सिरदर्द बने 3 खिलाड़ी
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget