एक्सप्लोरर

CWG 2022: मीराबाई चानू के गोल्ड जीतने पर आया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रिएक्शन, जानें क्या कहा

Mirabai Chanu Won Gold: भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने देश को गौरवान्वित करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है. जिस पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें बधाई दी है.

Birmingham Commonwealth Games 2022: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के दौरान रजत पदक अपने नाम करने वाली भारत (India) की मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में देश को पहला गोल्ड मेडल (Gold Medal) दिलाया है. मीरा बाई चानू ने 49 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 201 किलो का वजन उठा कर भारत को 22वें राष्ट्रमंडल खेलों (22nd Commonwealth Games) में पहला गोल्ड दिया है. उनकी इस जीत पर पूरे देश में खुशी का माहौल है और हर कोई उनकी इस जीत को सेलिब्रेट करते हुए उन्हें बधाई दे रहा है.

कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड कायम करते हुए कुल 201 किलो का वजन उठाने के साथ ही गोल्ड मेडल अपने नाम करने पर भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मीरा बाई चानू को बधाई दी है. जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीरा बाई चानू की इस जीत को भारतीयों को प्रेरित करने वाली बताया, वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी जीत को भारत का गर्व बताया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा गया है कि 'मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया है. चल रहे खेलों में भारत के लिए उनके पहले स्वर्ण पदक ने पूरे देश में खुशी और उत्सव की लहर पैदा कर दी है. मीराबाई! भारत को आप पर और आपके पदकों पर गर्व है.'

पीएम मोदी ने कहा देश को किया गौरवान्वित 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, "असाधारण मीराबाई चानू ने भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया है. हर भारतीय इस बात से खुश है कि उन्होंने बर्मिंघम खेलों में स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रमंडल खेलों का एक नया रिकॉर्ड बनाया. उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करती है, विशेषकर नए एथलीट को." 

कोई उनके आस-पास भी नहीं था: अनुराग ठाकुर

मीराबाई चानू के गोल्ड मेडल जीतने पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर गेम का नया रिकॉर्ड भी बनाया है. उनके सबसे नजदीक के प्रतिद्वंदी से उन्होंने 29 किलो ज्यादा वज़न उठाया है, ये दिखाता है कि कोई उनके आस-पास भी नहीं था.' 

स्नैच राउंड में की अपने नेशनल रिकॉर्ड की बराबरी

बता दें कि मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने स्नैच राउंड में पहले प्रयास में 84 किग्रा भार उठाया. उन्होंने पहले प्रयास में ही आठ किलो की बढ़त बनाई. वहीं मीराबाई ने दूसरे प्रयास में 88 किलो का भार उठाया. इसके साथ ही उन्होंने अपने नेशनल रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. दूसरे ही राउंड में मीराबाई ने गोल्ड मेडल पक्का कर लिया था. क्लीन एंड जर्क के पहले राउंड में उन्होंने 109 किलो भार उठाया था. 

इसे भी पढ़ेंः
Mirabai Chanu Wins Gold: मीराबाई चानू ने सोना जीतकर रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला पहला गोल्ड

CWG 2022: मीराबाई चानू के गोल्ड जीतते ही गर्व से चौड़ा हो गया देश का सीना, पीएम मोदी से लेकर मणिपुर के सीएम तक ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
IND vs ENG 5th T20: हैरी ब्रूक ने सबसे तेज अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास, ताबड़तोड़ फिफ्टी से बनाया नया रिकॉर्ड
हैरी ब्रूक ने सबसे तेज अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास, ताबड़तोड़ फिफ्टी से बनाया नया रिकॉर्ड

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget