एक्सप्लोरर

यह क्रिकेट खिलाड़ी सचिन को मानता है आदर्श, मोटापे के कारण हुआ था रिजेक्ट अब बनाया ये रिकॉर्ड

पाकिस्तान के आबिद अली अपने करियर के पहले ही टेस्ट और वनडे मैच में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में शतक लगाने के बाद अब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में 109 रन की पारी खेली है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच चल रही टेस्ट सीरिज में पाकिस्तान को आबिद अली के रूप में एक स्टार बल्लेबाज मिल गया है. दोनों टीमों के बीच खेला गया टेस्ट मैच ड्रॉ रहा लेकिन इस मैच में बल्लेबाज आबिद अली ने शानदार शतक जड़ा. इसके साथ ही आबिद अपने डेब्यू टेस्ट और वनडे मैच में शतक जमाने वाले पहले  पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं.

पाकिस्तान में हुए आतंकी हमले के करीब 10 साल बाद श्रीलंका की टीम कोई टेस्ट मैच खेलने पाकिस्तान आई. हालांकि पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा लेकिन मेजबान टीम की तरफ से डेब्यू मैच खेल रहे बल्लेबाज आबिद अली ने शतक लगाकर सबका दिल जीत लिया.

आबिद ने इस मैच में 109 रन की शानदार पारी खेली. इसके साथ आबिद अपने पहले टेस्ट और वनडे में शतक जमाने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले आबिद ने इसी साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में शतक लगाया था. इस मैच में उन्होंने 112 रन की पारी खेली थी.

आबिद अब तक एक टेस्ट और चार इंटरनेशनल वनडे मैच खेल चुके हैं. अब तक उन्होंने टेस्ट में 109 और चार वनडे में 191 रन बनाए हैं. लाहौर के रहने वाले आबिद का इंटरनेशनल करियर देर से शुरु हुआ. विश्वकप 2019 से पहले चयनकर्ताओं ने उन्हें उनके मोटापे की वजह से टीम में शामिल नहीं किया था.

सचिन को मानता है आदर्श

हालांकि, इस्लामाबाद की तरफ से खेलते हुए आबिद ने 2012-2013 के सत्र में 1083 रन बनाए थे. इसके बावजूद उन्हें सलेक्टर्स की खास तवज्जों नहीं मिली. आबिद अली का कहना है कि ऐसा कई बार हुआ जब मुझे टीम में शामिल नहीं किया गया लेकिन मैंने कभी भी सब्र नहीं तोड़ा.

उन्होंने ये भी कहा कि मैं सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानता हूं. आबिद का कहना है कि वर्ल्ड कप में नहीं चुने जाने का मुझे दुख हुआ था क्योंकि अगर मैं वर्ल्डकप की टीम में होता तो मुझे सचिन तेंदुलकर से मुलाकात करने का मौका मिलता.

कई बार टीम में शामिल नहीं होने के बाद आखिरकार आबिद को रावलपिंडी टेस्ट में मौका मिला. बारिश के कारण पहले तीन दिन 91.3 ओवर का ही मैच हुआ और चौथे दिन खेल तो हुआ ही नहीं. इसके बाद मैच के आख‍िरी यानी पांचवें द‍िन आबिद ने शानदार शतक जड़कर सबका दिल जीत लिया.

रवींद्र जडेजा को रन आउट देने के मामले में घिरे अम्पायर जॉर्ज, विराट कोहली हुए नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'साफ-साफ बताएं रोहित शर्मा-विराट कोहली विश्व कप खेलेंगे या नहीं', किसपर भड़के युवराज सिंह
'साफ-साफ बताएं रोहित शर्मा-विराट कोहली विश्व कप खेलेंगे या नहीं', किसपर भड़के युवराज सिंह
Lionel Messi Cry: वर्ल्ड कप हारने के बाद टूटे लियोनल मेसी, मैदान पर ही फूट-फूट कर रोने लगे; इमोशनल वीडियो वायरल
वर्ल्ड कप हारने के बाद टूटे लियोनल मेसी, मैदान पर ही फूट-फूट कर रोने लगे; इमोशनल वीडियो वायरल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget