एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज के लीजेंड गेंदबाज की बुमराह को नसीहत, छोटे रनअप वाली तेज गेंदबाजी से चोटिल होते रहोगे

माइकल होल्डिंग ने कहा कि अगर बुमराह को लंबा करियर रखना है तो उन्हें अपने रनअप को बदलना होगा क्योंकि वो छोटी रनअप लेते हैं और तेज गेंद फेंकते हैं जिससे उनके चोटिल होने का खतरा काफी ज्यादा है. ऐसे में दूसरे गेंदबाज उनसे अलग हैं.

जसप्रीत बुमराह लगातार टीम इंडिया की कमान संभाले हुए हैं लेकिन बीच में चोटिल होने के कारण भारतीय क्रिकेट को भी इस खिलाड़ी की चिंता होने लगी थी. बुमराह अब भारत के लिए फ्रंटलाइन गेंदबाज बन गए हैं जिनके टीम में रहने से दूसरे गेंदबाजों का भी मनोबल ऊंचा रहता है. लेकिन हाल ही में चोट से वापसी के बाद बुमराह उतना खास प्रदर्शन नहीं कर पाए जहां कई एक्सपर्ट्स ये कहने लगे कि बुमराह को उनके एक्शन की वजह से दिक्कत हो रही है. ऐसे में वेस्टइंडीज के लीजेंड गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने भी ठीक ऐसी ही बात कही है.

माइकल होल्डिंग ने कहा कि छोटे रनअप के कारण बल्लेबाजों को बुमराह की गेंद की गति का अंदाजा लगाने में परेशानी होती है लेकिन वह इसे लंबे समय तक जारी नहीं रख सकते. मैल्कम मार्शल, जोएल गार्नर और एंडी रॉबर्ट्स के साथ वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों की प्रसिद्ध चौकड़ी बनाने वाले इस पूर्व दिग्गज ने कहा बुमराह के पास छोटे रनअप से पिच पर गेंद को तेजी से पटकने की खास क्षमता है.

‘सोनी टेन पिट स्टॉप’ कार्यक्रम में 68 साल के होल्डिंग ने कहा, ‘‘ बुमराह पिच पर तेजी से गेंद को पटकते है. छोटे रनअप के साथ यह उन्हें विशेष बनाता है. बल्लेबाजों के लिए उनकी गेंद को पढ़ना मुश्किल हो जाता है.’’ उन्होंने कहा कि इसके अपने फायदे है लेकिन इसका नुकसान भी है. उन्होंने कहा, ‘‘ बुमराह को लेकर मेरी जो समस्या है मैने उन्हें बता दिया है. मैंने उन्हें आखिरी बार इंग्लैंड में देखा था. इतने छोटे रनअप और इतनी मेहनत को वह कितने समय तक जारी रख पायेंगे. उनका शरीर भी इंसान का है, वह मशीन नहीं है.’’

बुमराह पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण चार महीने तक मैदान से बाहर रहे. उन्होंने इस साल जनवरी में वापसी की थी. होल्डिंग ने कहा कि बुमराह और मोहम्मद शमी भारत के खास तेज गेंदबाज है और यह ‘सिर्फ गेंद की गति’ के कारण नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘‘गति का होना जरूरी है लेकिन यह तभी कारगर है जब इस पर नियंत्रण हो और इन दोनों का नियंत्रण है. शमी बहुत लंबे कद के नहीं है, वह बहुत फुर्तीले भी नहीं है लेकिन तेज गेंद फेंकते है. उसके पास नियंत्रण है और वह गेंद को थोड़ा स्विंग भी करते है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज के शरफेन रदरफोर्ड और रोवमैन पॉवेल पर ICC का एक्शन, इस कारण मिली सजा
वेस्टइंडीज के शरफेन रदरफोर्ड और रोवमैन पॉवेल पर ICC का एक्शन, इस कारण मिली सजा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले देश, टीम इंडिया के नाम 'दोहरा शतक'
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले देश, टीम इंडिया के नाम 'दोहरा शतक'
न्यूजीलैंड दौरे के शुरुआती 2 मैचों से ऋषभ पंत बाहर, कुमार कुशाग्र को मिला मौका
न्यूजीलैंड दौरे के शुरुआती 2 मैचों से ऋषभ पंत बाहर, कुमार कुशाग्र को मिला मौका
मार्नस लाबुशेन ने दोहराया 48 साल पुराना इत्तेफाक, इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज 
मार्नस लाबुशेन ने दोहराया 48 साल पुराना इत्तेफाक, इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज 

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget