एक्सप्लोरर

US Open 2020: अजारेंका और ओसाका में होगी खिताब के लिए भिड़ंत

विक्टोरिया अजारेंका ने सेरेना विलियम्स को हराते हुए बड़ा उलटफेर किया है. ओसाका पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी थीं.

पूर्व वर्ल्ड नंबर- 1 बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने बड़ा उलटफेर करते हुए अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को हराकर यूएस ओपन के फाइनल में जगह बनाई है. दो बार की आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन अजारेंका अब फाइनल में 2018 की अमेरिका ओपन चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका से भिड़ेंगी.

दो बार की उपविजेता अजारेंका ने गुरुवार को खेले गए महिला एकल के सेमीफाइनल में सेरेना के खिलाफ पहला सेट हारने के बाद अगले दो सेटों में बेहतरीन वापसी की. अजारेंका ने यहां आर्थर एश स्टेडियम में एक घंटे 55 मिनट तक चले मुकाबले में सेरेना को 1-6, 6-3, 6-3 से शिकस्त देकर तीसरी बार अमेरिका ओपन के फाइनल में जगह बना ली.

अजारेंका की मार्च 2016 के बाद से सेरेना के खिलाफ यह पहली और करियर में अब तक की कुल पांचवीं जीत है. वहीं, अमेरिका ओपन में सेरेना पर उनकी यह पहली जीत है. बेलारूस की खिलाड़ी करियर में पांचवीं बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं.

अजारेंका लगातार 11वीं जीत दर्ज करते हुए सात साल बाद अमेरिका ओपन के फाइनल में पहुंची हैं. अजारेंका ने हाल ही में वेस्टर्न एंड साउदर्न ओपन का खिताब भी जीता है और ऐसे में उन्हें यहां भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. दो बार की आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन अजारेंका अब फाइनल में 2018 की अमेरिका ओपन चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका से भिड़ेंगी.

ओसाका से होगी टक्कर

चौथी सीड ओसाका ने एक अन्य सेमीफाइनल में अमेरिका की जेनिफर ब्रेडी को मात देकर दूसरी बार अमेरिका ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई. 2018 की चैंपियन ओसाका ने 28वीं सीड ब्रेडी को 7-6 (7-1) 3-6 6-3 से हराकर खिताबी मुकालबे में प्रवेश किया.

22 साल की ओसाका पिछले तीन साल में दूसरी बार अमेरिका ओपन के फाइनल में पहुंची हैं. ओसाका ने इससे पहले 2018 में अमेरिका ओपन का खिताब जीता था. उस समय वह सिर्फ 20 साल की थीं. इसके अलावा उन्होंने पछले साल ही ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब भी जीता था. ओसाका को इस मैच को जीतने के लिए ब्रेडी के खिलाफ काफी पसीना बहाना पड़ा. यह उनकी इस साल लगातार 10वीं जीत है.

IPL 2020: इन वजहों से विदेश में खेला गया था टूर्नामेंट, दक्षिण अफ्रीका को हुआ था सैकड़ों करोड़ का फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉल से भूटान तक चमका मुंबई का हुनर, 7 युवा खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल
चॉल से भूटान तक चमका मुंबई का हुनर, 7 युवा खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget