एक्सप्लोरर

जगमोहन डालमिया की तरह कोहली भी हमारा हीरो है: कपिल देव

पूर्व कप्तान कपिल देव ने मौजूदा कप्तान विराट कोहली की तुलना में पूर्व बोर्ड अध्यक्ष जगमोहन डालमिया से की और उन्हें मैदान के अंदर और बाहर का हीरो बताया.

कोलकाता: पूर्व कप्तान कपिल देव ने मौजूदा कप्तान विराट कोहली की तुलना में पूर्व बोर्ड अध्यक्ष जगमोहन डालमिया से की और उन्हें मैदान के अंदर और बाहर का हीरो बताया.

कपिल ने कहा, ‘‘हम आपकी (कोहली) तरफ देखते हैं. आप नायक हैं ठीक वैसे ही जैसे (मैदान से बाहर) डालमिया थे. आप चीजें बदल सकते हो और आपने फिटनेस के मामले में ऐसा किया जिस पर हम सभी को गर्व है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक कप्तान कुछ नया करता और आप फिटनेस के स्तर को नये स्तर पर ले गये हो. हम क्रिकेटर होने के नाते कह सकते हैं कि अच्छा कार्य करते रहो. आपके पास खुद पर भरोसा करने की योग्यता है. आप सर्वश्रेष्ठ हासिल कर सकते हो. ’’

कपिल देव पहले जगमोहन डालमिया वार्षिक सम्मेलन में श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष तिलंगा सुमतिपाला के साथ लेक्चर दे रहे थे. इस कार्यक्रम में भारत और श्रीलंका की टीमों के तथा पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने भी हिस्सा लिया.

कपिल ने कहा, ‘‘हमारे पास दो तरह के नायक हैं. एक मैदान के अंदर और दूसरे मैदान के बाहर. अगर आज क्रिकेटर सुखी हैं तो यह डालमिया के कारण संभव हो पाया. उनके बिना हमें संघर्ष करना पड़ता. ’’ कपिल ने पिछले 50 सालों में डालिमया को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट प्रशासक करार देते हुए कहा, ‘‘पहले हम कहा करते थे कि क्या हमें आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसा वेतन मिलेगा. अब यह सब कुछ बदल गया है और वे कह रहे हैं कि क्या हमें भारत जैसा वेतन मिल सकता है. यह बदलाव डालमिया के कारण आया. ’’

व्यवसायी डालमिया ने 1987 और 1996 विश्व कप की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी. उनका 20 सितंबर 2015 को निधन हो गया था.

डालमिया 1979 में बीसीसीआई से जुड़े और उन्होंने इसे दुनिया का सबसे धनाढ्य बोर्ड बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. कपिल ने कहा कि इस पूर्व अध्यक्ष को बहुत जल्द समझ में आ गया था कि एक क्रिकेटर का करियर आठ से दस साल तक ही होता है.

उन्होंने कहा, ‘‘आपके पास पैसा होना जरूरी है और डालमिया इसे समझते थे. सचिन तेंदुलकर की तरह हर किसी को 15 से 20 साल तक खेलने का मौका नहीं मिलता और आप आठ से दस साल तक अपने चरम पर रहते हो. उन्होंने सुनिश्चित किया कि इस करियर के दौरान आपकी जिंदगी बन जाएगी. इसका श्रेय मेरे नायक को जाता है. ’’

कपिल ने कहा, ‘‘वह कुशल वक्ता नहीं थे लेकिन सभी को साथ लाने में उनकी भूमिका अहम रही. वह सच्चे नेतृत्वकर्ता थे. वह हमारे देश के प्रत्येक क्रिकेटर के नायक हैं. हम आज जो कुछ हैं वह इस व्यक्ति की वजह से हैं. ’’ सुमतिपाला ने उस समय डालमिया के समर्थन को याद किया जब 1995 में मुथैया मुरलीधरन पर चकिंग का आरोप लगा था.

उन्होंने कहा, ‘‘वह नेतृत्वक्षमता के साथ पैदा हुए थे और सभी पक्षों की बात सुनकर समझौता कराने में माहिर थे. वह सभी के हितों को ध्यान में रखकर विवाद का निबटारा करवाते थे. विश्व कप जीतने के बाद उन्होंने मुरलीधरन के संदिग्ध एक्शन को लेकर हमारी मदद की थी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
इन 3 कारणों से रांची में हारी टीम इंडिया, कप्तान अय्यर की सबसे बड़ी गलती
इन 3 कारणों से रांची में हारी टीम इंडिया, कप्तान अय्यर की सबसे बड़ी गलती

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget