एक्सप्लोरर

एमएसके प्रसाद का खुलासा, धोनी ने कहा था 'एक पांव टूट भी जाता है तब भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलूंगा'

एमएसके प्रसाद का खुलासा, धोनी ने कहा था 'एक पांव टूट भी जाता है तब भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलूंगा
चेन्नई: हाल में टीम इंडिया के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज़ एमएस धोनी पर बयान देकर बुरी तरह फंसे टीम इंडिया के चीफ सलेक्टर एमएसके प्रसाद ने एक बार फिर धोनी को लेकर बयान दिया है. लेकिन इस बार प्रसाद का रूख कुछ बदला-बदला सा है.  राष्ट्रीय चयनसमिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने खुलासा करते हुए बताया, पिछले साल एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हो गये और यह तय लग रहा था कि वह नहीं खेल पाएंगे लेकिन तत्कालीन कप्तान की प्रतिबद्धता देखिये कि वह न सिर्फ मैच खेलने के लिये उतरे बल्कि उन्होंने इसमें जीत भी दर्ज की. प्रसाद ने एक कार्यक्रम में बताया कि यहां तक कि उनके स्थान पर दूसरे खिलाड़ी को तैयार रखा था लेकिन धोनी ने उनसे कहा कि वह चिंता नहीं करें क्योंकि ‘अगर मेरा एक पांव टूट भी जाता है तब भी मैं पाकिस्तान के खिलाफ खेलूंगा.’’ प्रसाद ने कल रात तमिलनाडु खेल पत्रकार संघ (टीएनएसजीए) के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान फरवरी 2016 में ढाका में खेले गये एशिया कप के दौरान घटी घटना का जिक्र किया जिससे धोनी के समर्पण और प्रतिबद्धता का पता चलता है. उन्होंने कहा कि मैच से दो दिन पहले धोनी चोटिल हो गये लेकिन उन्होंने टीम की अगुवाई की और उसे जीत दिलायी. प्रसाद ने कहा, ‘‘देर रात जिम में अभ्यास करते हुए धोनी ने वजन उठाया और अचानक उनकी पीठ में दर्द हुआ और वह उस भारी वस्तु के साथ गिर गये. सौभाग्य से वह वस्तु उन पर नहीं गिरी. वह चल नहीं पा रहे थे. उन्हें स्ट्रेचर पर उठाना पड़ा.’’ चयनसमिति के अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि इस परिस्थिति से कैसे निबटा जाए. उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं स्थिति जाने के लिये धोनी के कमरे में गया. उन्होंने मुझसे कहा, ‘चिंता न करो एमएसके भाई. ’ मैंने यहां तक उनसे पूछा कि मुझे पत्रकारों को क्या बताना है और उन्होंने फिर से जवाब दिया, ‘चिंता न करो एमएसके भाई.’’ प्रसाद ने कहा कि वह किसी तरह का खतरा नहीं उठाना चाहते थे और इसलिए उन्होंने विकल्प के रूप में पार्थिव पटेल को बुला दिया था. लेकिन धोनी मैच खेलने के लिये तैयार थे. प्रसाद ने कहा, ‘‘दोपहर बाद टीम की घोषणा से पहले धोनी मैच खेलने के लिये तैयार हो गये थे. उन्होंने मुझे अपने कमरे में बुलाया और कहा कि मैं इतना ज्यादा चिंतित क्यों हूं. इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर मेरा एक पांव टूट भी जाता है तब भी मैं पाकिस्तान के खिलाफ खेलूंगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget